फुलवारीशरीफ : बाथरूम में लटकी मिली नवविवाहिता की लाश

Updated:
विज्ञापन

फुलवारीशरीफ : रामकृष्णा नगर के शिवाली चैक के पास किराये के मकान में रहने वाले ओला चालक की पत्नी की लाश बाथरूम के शॉवर में लटकी मिली. मृतका के गले में उसका ही दुपट्टा का फंदा बना था जिससे उसकी लाश लटकी हुई थी. मृतका पम्मी कुमारी (19) की शादी छह माह पहले ही ओला […]

विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : रामकृष्णा नगर के शिवाली चैक के पास किराये के मकान में रहने वाले ओला चालक की पत्नी की लाश बाथरूम के शॉवर में लटकी मिली. मृतका के गले में उसका ही दुपट्टा का फंदा बना था जिससे उसकी लाश लटकी हुई थी. मृतका पम्मी कुमारी (19) की शादी छह माह पहले ही ओला चालक प्रमोद साह से हुई थी. मृतका के पिता शत्रुघ्न प्रसाद ने मोटरसाइकिल की डिमांड पूरा नहीं होने पर दामाद समेत अन्य ससुराल वालों के खिलाफ हत्या करके शव को लटका देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.
मृतका के ससुराल वालों ने पुलिस को बताया की पम्मी ने खुद ही आत्महत्या कर ली है. वहीं, स्थानीय लोगों में प्रेम प्रसंग के चलते भी घटना होने की चर्चा भी चल रही थी. सीतामढ़ी के सोनबरसा निवासी शत्रुघ्न प्रसाद की बेटी पम्मी की शादी छह माह पहले ही सीतामढ़ी के प्रमोद साह से हुई थी. शादी के बाद पैसा कमाने के लिए प्रमोद अपनी पत्नी को लाकर रामकृष्णा नगर में शिवली चैक के पास राजेंद्र सिंह के मकान में रहने लगा. लोगों ने मृतका के पिता को घटना की जानकारी दी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन