पटना : फरवरी तक भरे जायेंगे शिक्षा सेवकों और तालीमी मरकज के दो हजार 82 पद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : राज्य सरकार अगले माह के अंत तक 2082 टोला शिक्षा सेवक और तालिमी मरकजों की बहाली पूरी कर लेगी. शिक्षा विभाग ने महादलित, दलित एवं अल्पसंख्यक, अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना में शिक्षा सेवकों तथा तालीमी मरकज के खाली पदों को अभियान चलाकर भरने का निर्देश दिया है. टोलों का निर्धारण करते हुए […]
विज्ञापन
पटना : राज्य सरकार अगले माह के अंत तक 2082 टोला शिक्षा सेवक और तालिमी मरकजों की बहाली पूरी कर लेगी. शिक्षा विभाग ने महादलित, दलित एवं अल्पसंख्यक, अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना में शिक्षा सेवकों तथा तालीमी मरकज के खाली पदों को अभियान चलाकर भरने का निर्देश दिया है. टोलों का निर्धारण करते हुए अभियान चलाकर 28 फरवरी तक यह काम पूरा करने को कहा गया है. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन ने सभी जिला पदाधिकारियों को इसके लिए पत्र लिखा है.
आपके शहर में
विज्ञापन
शिक्षा सेवकों की कमीमहादलित, दलित एवं अल्पसंख्यक अतिपिछड़ा वर्ग को शिक्षित करने के लिए अक्षर आंचल योजना कार्यक्रम सरकार चला रही है.
इसके लिए शुरू किये गये केंद्रों पर शिक्षा सेवकों की कमी है. नियमानुसार 20 हजार शिक्षा सेवक और 10 हजार तालीमी मरकज के पद हैं. प्रदेश में दोनों तरह के 27 हजार 981 केंद्र संचालित हैं. इसमें से दो हजार 82 केंद्रों के लिए नियोजन की कार्रवाई की जानी है. इस हिसाब से दो हजार 82 पद रिक्त हैं.
अपर मुख्य सचिव ने कहा है कि भर्ती का काम शत-प्रतिशत पूरा हो जायेगा तो नये सत्र में महादलित, दलित एवं अल्पसंख्यक अतिपिछड़ा वर्ग के सभी बच्चों का नामांकन, दैनिक उपस्थिति बढ़ाने, ड्रॉप-आउट रोकने और बेहतर शिक्षा के लिए प्रयास किया जा सकेगा. उन्होंने भर्ती के क्रम में पारदर्शिता का ख्याल रखने की हिदायत भी दी है. आवश्यकता होने पर जिला स्तर से पर्यवेक्षक भी लगाने की सलाह दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन