पटना : दीघा में प्रदर्शन, बंद रहीं दुकानें व स्कूल
Updated at : 24 Jan 2019 2:55 AM (IST)
विज्ञापन

दीघा कृषि भूमि आवास बचाओ संघर्ष समिति ने कहा-जारी रहेगा आंदोलन पटना : आवास बोर्ड की ओर से जमीन लेने के विरोध में बुधवार को दीघा कृषि भूमि आवास बचाओ संघर्ष समिति के अाह्वान पर दीघा के अधिग्रहण वाले क्षेत्र में दुकानें व शिक्षण संस्थान बंद रहे. बंदी का असर दीघा के राजीव नगर का […]
विज्ञापन
दीघा कृषि भूमि आवास बचाओ संघर्ष समिति ने कहा-जारी रहेगा आंदोलन
पटना : आवास बोर्ड की ओर से जमीन लेने के विरोध में बुधवार को दीघा कृषि भूमि आवास बचाओ संघर्ष समिति के अाह्वान पर दीघा के अधिग्रहण वाले क्षेत्र में दुकानें व शिक्षण संस्थान बंद रहे. बंदी का असर दीघा के राजीव नगर का पूरा इलाका, नेपाली नगर, दीघा अशियाना मुख्य मार्ग से लेकर आसपास के इलाकों में था.
समिति के कहने पर लोगों ने बंदी का पूरा समर्थन किया. राजीव नगर के मुख्य मार्ग पर सुबह से ही दुकानें नहीं खुलीं. इसके अलावा लगभग सारे शिक्षण संस्थानों ने स्वत: संज्ञान लेकर अपने स्कूलों को बंद रखा. गौरतलब है कि समिति के लोगों ने दो दिन पहले से दुकानों व शिक्षण संस्थानों को बंद करने का अनुरोध किया था.
बुधवार को स्थानीय लोगों ने राजीव नगर मुख्य मार्ग पर नाला के पास धरना प्रदर्शन किया, जो दिन भर चला. लोगों का कहना है कि आवास बोर्ड एवं जिला प्रशासन द्वारा आधी रात को चोर की तरह आकर जबरन बिना मुआवजा दिये छह एकड़ जमीन पर कब्जा किया गया है. इसका हम विरोध करते हैं. दीघा कृषि भूमि अावास बचाओ संघर्ष समिति के कार्यकारी अध्यक्ष श्रीनाथ सिंह ने कहा कि प्रशासन लोगों को परेशान नहीं करे.
जारी रहेगा आंदोलन
देर से मुआवजा का भुगतान, किसान को भू-माफिया, अतिक्रमणकारी कहने पर रोक और छह एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा सरकार खाली नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. स्थानीय नेताओं ने कहा कि आगे क्रमवार तरीके से आंदोलन होगा, जिसमें सभी लोग घरों की छतों पर थाली बजायेंगे. घरों पर काला झंडा लगेगा. एनडीए के वोट का बहिष्कार होगा. इसके लिए बड़ा बैनर बनाने की तैयारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




