पटना : तापमान ने मारी छलांग 26 डिग्री सेल्सियस पहुंचा दिन का तापमान

Updated at : 22 Jan 2019 6:09 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : तापमान ने मारी छलांग 26 डिग्री सेल्सियस  पहुंचा दिन का तापमान

पटना : शहर का तापमान सोमवार को 25़ 8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है. जबकि न्यूनतम तापमान भी दस डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. सर्दियों में आज सबसे ज्यादा गर्मी महसूस की गयी. इस तरह सोमवार इस साल दिसंबर और जनवरी का सबसे गर्म दिन रहा. हालांकि 21 […]

विज्ञापन
पटना : शहर का तापमान सोमवार को 25़ 8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है. जबकि न्यूनतम तापमान भी दस डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. सर्दियों में आज सबसे ज्यादा गर्मी महसूस की गयी. इस तरह सोमवार इस साल दिसंबर और जनवरी का सबसे गर्म दिन रहा. हालांकि 21 जनवरी को यह तापमान सात साल में सर्वाधिक है.
आइएमडी पटना के मुताबिक अगले दो तीन दिन तापमान इसी तरह रहेगा. दिन में चमकदार धूप के चलते सोमवार को लोगों ने जबरदस्त गर्मी महसूस की. मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 23, 24 और 25 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना है. हालांकि इससे बढ़ रही गर्मी पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन