पटना : स्कूटी में मारी टक्कर, लोगों ने हाइवा में लगायी आग

Updated at : 21 Jan 2019 8:59 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : स्कूटी में मारी टक्कर, लोगों ने हाइवा में लगायी आग

रानीपुर पैजाबा के पास की घटना पटना सिटी : बाइपास थाना क्षेत्र के रानीपुर पैजाबा के पास रविवार की दोपहर हाइवा की टक्कर से स्कूटी चालक युवक के जख्मी होने से नाराज लोगों ने एनएच पर हंगामा किया. इस दरम्यान खदेड़ कर हाइवा को पकड़ा. इसके बाद चालक की धुनाई करते हुए हाइवा में आग […]

विज्ञापन
रानीपुर पैजाबा के पास की घटना
पटना सिटी : बाइपास थाना क्षेत्र के रानीपुर पैजाबा के पास रविवार की दोपहर हाइवा की टक्कर से स्कूटी चालक युवक के जख्मी होने से नाराज लोगों ने एनएच पर हंगामा किया. इस दरम्यान खदेड़ कर हाइवा को पकड़ा.
इसके बाद चालक की धुनाई करते हुए हाइवा में आग लगा दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की एक यूनिट ने आग को बुझाया. हंगामा इतना बढ़ गया था कि स्थिति को नियंत्रित करने के मौके पर अगमकुआं व मेहंदीगंज थानों की पुलिस के साथ एएसपी बलिराम कुमार चौधरी भी पहुंचे. इसके बाद मामला शांत हो पाया.
खदेड़ कर पकड़ा हाइवा को, पुलिस से भी भिड़े : घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोपहर करीब डेढ़ बजे एनएच पर हाइवा के धक्के से महेंद्रू निवासी सुदामा प्रसाद का 18 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार जख्मी हो गया था. इस घटना के बाद चालक हाइवा को लेकर भागने लगा.
इसी बीच कुछ बाइक सवार युवकों ने हाइवा को पीछा करते हुए रानीपुर पैजाबा के पास पकड़ लिया. हाइवा चालक को यह लग गया कि बाइक से पीछा कर रहे लोगों से वह वाहन लेकर तेज नहीं निकल सकता है. इसके बाद वह हाइवा खड़ी कर तेजी से भागने लगा, लेकिन आक्रोशित लोगों ने उसे सड़क पर पकड़ लिया. इसके बाद चालक की पिटाई करते हुए हाइवा में तोड़फोड़ कर आग लगा दी. हंगामे की वजह से काफी देर तक सड़क पर अफरा-तफरी की स्थिति मची रही.
आक्रोशित भीड़ से चालक को बचाने के लिए जब दो आरक्षी आगे बढ़े, तो आक्रोशित लोग आरक्षी से भिड़ गये. पुलिस से भी तीखी नोक-झोंक हुई. हालांकि, पुलिस ने मशक्कत के बाद पिटाई से जख्मी चालक त्रिवेणी कुमार को बाहर निकाल थाना लाया, जहां से उपचार के लिए भेजा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन