पटना : मोदी को प्रधानमंत्री बनने से रोकने वाले भ्रष्टाचारियों के समर्थक : ललन पासवान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jan 2019 8:55 AM

विज्ञापन

पटना : रालोसपा (ललन गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक ललन पासवान ने कहा कि नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनने से रोकने वाले भ्रष्टाचारियों के समर्थक हैं. इन्हें सबक सिखाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता को आगे आना होगा. लोकसभा चुनाव में पार्टी को सभी 40 सीटों पर तैयारी करनी है, ताकि चुनाव में खड़े […]

विज्ञापन
पटना : रालोसपा (ललन गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक ललन पासवान ने कहा कि नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनने से रोकने वाले भ्रष्टाचारियों के समर्थक हैं. इन्हें सबक सिखाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता को आगे आना होगा. लोकसभा चुनाव में पार्टी को सभी 40 सीटों पर तैयारी करनी है, ताकि चुनाव में खड़े होने वाले एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित हो सके. वे रालोसपा कोर कमेटी व पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे.
बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक सुधांशु शेखर व संचालन राष्ट्रीय प्रधान महासचिव शंभु कुशवाहा ने किया. संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष व विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह व राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विनोद कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा किये गये कार्यों से जनता को अवगत कराएं. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मनोज लाल दास मनु ने कहा कि 17 फरवरी को पटना में छात्र युवा सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा.
बैठक में बंसत कुशवाहा, नीलिमा सिन्हा, श्वेता यादव, ठाकुर नवीन सिंह,डॉ फैज अली, अजय कुमार गुड्डु,रामेश्वर कुश्वाहा, विष्णु मिश्रा सहित अन्य नेता उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन