ePaper

पटना : रिसाइकलिंग प्लांट लगाने वाली टीम पहुंची डंपिंग यार्ड

Updated at : 15 Jan 2019 9:33 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : रिसाइकलिंग प्लांट लगाने वाली टीम पहुंची डंपिंग यार्ड

एजी डॉटर्स की टीम का बैरिया डंपिंग यार्ड का दौरा पटना : नगर निगम क्षेत्र से निकलने वाली कचरे को बैरिया स्थित डंपिंग यार्ड में गिराया जाता हैं, जिसका रिसाइकलिंग नहीं हो रहा है. कचरे रिसाइकलिंग प्लांट लगाने को लेकर निगम प्रशासन ने जर्मनी बेस निजी एजेंसी एजी डॉटर्स को चयनित किया है. चयनित एजेंसी […]

विज्ञापन
एजी डॉटर्स की टीम का बैरिया डंपिंग यार्ड का दौरा
पटना : नगर निगम क्षेत्र से निकलने वाली कचरे को बैरिया स्थित डंपिंग यार्ड में गिराया जाता हैं, जिसका रिसाइकलिंग नहीं हो रहा है. कचरे रिसाइकलिंग प्लांट लगाने को लेकर निगम प्रशासन ने जर्मनी बेस निजी एजेंसी एजी डॉटर्स को चयनित किया है.
चयनित एजेंसी के साथ कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोमवार को कंपनी के एमडी अजय गिरोत्रा अपने दो अधिकारियों के साथ बैरिया स्थित डंपिग यार्ड का दौरा किया. डंपिंग यार्ड के दौरा करने के बाद एमडी अजय गिरोत्रा ने बताया कि डंपिंग यार्ड में जहां प्लांट लगाया जायेगा, वहां जमीन खाली कर दी गयी है.
एक टीम सात से दस दिनों के भीतर दौरा करेगी और ट्रांसमिशन लाइन को लेकर डिजाइन तैयार करेंगी. एक माह में रिसाइकलिंग प्लांट लगाने का काम शुरू कर दी जायेगी और 9 से 12 माह में काम भी पूरा कर बिजली, पानी व डीजल का उत्पादन शुरू हो जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन