पटना : एक किलोमीटर तक पीछा करने के बाद शराब सप्लायर को बोतलों के साथ पकड़ा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : दीघा पुलिस ने एक शराब सप्लायर को दौड़ाकर पकड़ा. उसकी गिरफ्तार के लिए एक किलोमीटर तक पीछा किया. तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 48 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया. वह शराब को मोटरसाइकिल पर पीछे बांधकर दीघ से कुर्जी मोड़ की तरफ जा रहा था. पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्ति की पहचान […]
विज्ञापन
पटना : दीघा पुलिस ने एक शराब सप्लायर को दौड़ाकर पकड़ा. उसकी गिरफ्तार के लिए एक किलोमीटर तक पीछा किया. तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 48 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया. वह शराब को मोटरसाइकिल पर पीछे बांधकर दीघ से कुर्जी मोड़ की तरफ जा रहा था. पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्ति की पहचान सारण जिला के सहाजितपुर निवासी जय प्रकाश के रूप में हुई है.
दरअसल पुलिस रात में वाहन चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान बाइक सवार को आते देखकर उसे रुकने के लिए संकेत दिया गया. लेकिन वह भागने लगा.
उसके बाइक के पीछे एक लकड़ी का संदूक बंधा हुआ था. दीघा पुलिस ने बाइक सवार का पीछा किया. लगभग एक किलोमीटर तक पीछा करके उसे गिरफ्तार किया. पुलिस ने जब संदूक को खोल करके देखा तो उसमें अंडा रखने वाले ट्रे में बांधकर 48 बोतल शराब रखा हुआ था. पुलिस ने शराब और बाइक को जब्त करने के साथ ही जय प्रकाश को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया.
6 पुड़िया स्मैक बरामद, एक गिरफ्तार : गोविंद मित्रा रोड पर एक युवक के पास से पुलिस ने छह पुड़िया स्मैक बरामद किया. उक्त युवक की पहचान गोलू दत्ता के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक गोलू दत्ता रविवार के दोपहर गोविंद मित्रा रोड पर स्मैक बेच रहा था. किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी. जब पुलिस पहुंची तो गोलू भागने लगा. पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन