पटना : सीएनजी चालित ऑटो का लेना होगा परमिट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : सीएनजी चालित ऑटो चालकों को इ-रिक्शा की तरह छूट नहीं मिलेगी और उन्हें भी परमिट लेना होगा. शहर में सीएनजी ऑटो का परिचालन जल्द शुरू हो रहा है. मार्च से शहर के चार पेट्रोल पंप पर सीएनजी रिफ्यूलिंग शुरू होते ही यह सेवा शुरू हो जायेगी. सीएनजी पेट्रोल और डीजल की तरह जलने […]
विज्ञापन
पटना : सीएनजी चालित ऑटो चालकों को इ-रिक्शा की तरह छूट नहीं मिलेगी और उन्हें भी परमिट लेना होगा. शहर में सीएनजी ऑटो का परिचालन जल्द शुरू हो रहा है. मार्च से शहर के चार पेट्रोल पंप पर सीएनजी रिफ्यूलिंग शुरू होते ही यह सेवा शुरू हो
जायेगी. सीएनजी पेट्रोल और डीजल की तरह जलने पर हानिकारक गैसों का उत्सर्जन नहीं करती है. लिहाजा इसके इस्तेमाल से पर्यावरण प्रदूषण में कमी आयेगी. ऐसे में ऑटो चालकाें के बीच अाम धारणा है कि जैसे इ-रिक्शा को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने उसे शुरू में परमिट से मुक्त कर दिया था, उसी तरह सीएनजी को भी विशेष छूट दी जायेगी. लेकिन डीटीओ अजय कुमार ठाकुर ने प्रभात खबर से बातचीत में स्पष्ट किया कि इस तरह की कोई छूट नहीं दी जायेगी.
25 से 50 हजार अधिक चुकानी होगी कीमत
सीएनजी आॅटो खरीदने के लिए चालकों को 25 से 50 हजार तक अधिक खर्च करना होगा. पटना में उपलब्ध महिंद्रा के डीजल मॉडल की कीमत 2.25 लाख है जबकि सीएनजी मॉडल 2.50 लाख का होगा. बजाज के पेट्रोल मॉडल की कीमत 1.70 लाख है जबकि सीएनजी मॉडल की कीमत 2.20 लाख रखी गयी है.
35 हजार रुपये खर्च होंगे किट बदलने में
नयी गाड़ी खरीदने की बजाय पुरानी पेट्रोल या डीजल मॉडल की गाड़ी में भी सीएनजी किट लगा कर उसका इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए किट बदलने में 35 हजार खर्च करने होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन