पटना : अपने ही कॉलेज में नामांकन से वंचित रह जायेंगे छात्र
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : पाटलीपुत्र विवि (पीपीयू) में पीजी में नामांकन प्रक्रिया में देरी होने की वजह से आर्ट्स संकाय में सीटें भले ही खाली रह गयीं, लेकिन साइंस में ज्यादातर सीटों को भर लिया गया है. नामांकन प्रक्रिया अब समाप्ति पर है जबकि पीपीयू के कॉलेज के छात्र, जिनका रिजल्ट अब तक नहीं आया है वे […]
विज्ञापन
पटना : पाटलीपुत्र विवि (पीपीयू) में पीजी में नामांकन प्रक्रिया में देरी होने की वजह से आर्ट्स संकाय में सीटें भले ही खाली रह गयीं, लेकिन साइंस में ज्यादातर सीटों को भर लिया गया है.
नामांकन प्रक्रिया अब समाप्ति पर है जबकि पीपीयू के कॉलेज के छात्र, जिनका रिजल्ट अब तक नहीं आया है वे अपने ही काॅलेज में आगे नामांकन से वंचित रह गये हैं और उन्हें अब एक वर्ष इंतजार करना होगा. इसके पीछे का कारण है कि राज्यभर के वैसे विद्यार्थी जो मेरिट में कम थे, लेकिन चूंकि सीटें खाली थीं तो स्नातक पास पूर्व सत्र के बचे छात्रों ने पीजी में नामांकन ले लिया.
रिजल्ट में देरी की वजह से नामांकन से वंचित रह गये छात्र : एमयू के थर्ड इयर के छात्र जो इन सीटों के हकदार थे, उनका रिजल्ट में देरी होने की वजह से नामांकन नहीं हो सका. इस वजह से अब उन्हें पूरे साल इंतजार करना पड़ेगा.
कॉलेजों की चिंता यह है कि अगर इसी तरह से रिजल्ट में देरी होते रही तो फिर दूसरे विश्वविद्यालय के कम मेरिट वाले छात्रों से नामांकन होता रहेगा, जबकि अपने कॉलेज के मेरिट वाले छात्रों को दूसरी जगहों पर अगले सत्र में जाना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन