पटना जंक्शन पर्यटक सूचना केंद्र पर कोई कर्मचारी नहीं
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : प्रकाश उत्सव में भाग लेने पहुंच रहे देशी-विदेशी सिख पर्यटकों को लेकर पर्यटन विभाग तैयारी में जुटा है. लेकिन दूसरी ओर पर्यटकों को जानकारी देने के लिए पटना जंक्शन परिसर में पर्यटक सूचना केंद्र पर सोमवार को कोई कर्मचारी नहीं दिखा. जबकि विभाग की ओर से एक अधिकारी व एक कर्मचारियों को तैनात […]
विज्ञापन
पटना : प्रकाश उत्सव में भाग लेने पहुंच रहे देशी-विदेशी सिख पर्यटकों को लेकर पर्यटन विभाग तैयारी में जुटा है. लेकिन दूसरी ओर पर्यटकों को जानकारी देने के लिए पटना जंक्शन परिसर में पर्यटक सूचना केंद्र पर सोमवार को कोई कर्मचारी नहीं दिखा. जबकि विभाग की ओर से एक अधिकारी व एक कर्मचारियों को तैनात किया गया है. 11 से 1 बजे तक कोई कर्मचारी व न अधिकारी दिखा.
इस बीच कई पर्यटक सूचना प्राप्त करने को आते-जाते रहे. कर्मचारी न होने से वे काफी निराश दिखे. जब इस संबंध में तैनात कर्मचारी संजय कुमार से संपर्क किया गया तो उसने बताया कि चुनाव फॉर्म भरने को लेकर विभाग में आये हुए है. वहां ललित माेहन होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन