उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार का बयान - थोड़ा धैर्य रखें, राम मंदिर जहां बनना है, वहीं बनेगा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jan 2019 2:45 AM

विज्ञापन

पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने राम मंदिर के मुद्दे पर आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि थोड़ा धैर्य रखें, राम मंदिर वहीं बनेगा, जहां उसे बनना है. बस सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार किया जा रहा है.164 साल तक लोगों ने धैर्य रखा. इसके बाद इलाबाद हाइकोर्ट का फैसला […]

विज्ञापन
पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने राम मंदिर के मुद्दे पर आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि थोड़ा धैर्य रखें, राम मंदिर वहीं बनेगा, जहां उसे बनना है. बस सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार किया जा रहा है.164 साल तक लोगों ने धैर्य रखा. इसके बाद इलाबाद हाइकोर्ट का फैसला आने के बाद 11 साल तक धैर्य रखा, तो अब थोड़ी दिन की बात है. सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने ही वाला है.
उपमुख्यमंत्री शुक्रवार को विद्यापति भवन में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी के 83वीं जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती इस मामले में फैसला आये.
अब 10 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट की गठित नयी बेंच इस पर फैसला देगी. शकुनी चौधरी और रामविलास पासवान साथ हैं, ऐसे में एनडीए के रथ को कौन रोकेगा.
उन्होंने कहा कि मस्जिद तो कभी भी बनायी जा सकती है, लेकिन भगवान राम की जन्मभूमि होने के कारण मंदिर वहीं बनना चाहिए. इस मौके पर शकुनी चौधरी को बड़ी संख्या में लोगों ने बधाई दी. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने शकुनी चौधरी के खाली स्थान किसी दूसरे को नहीं दिया जायेगा.
वहां से उनके पुत्र सम्राट चौधरी को ही चुनाव में अवसर दिया जायेगा. कार्यक्रम को पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा, कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार, पीएचइडी मंत्री विनोद नारायण झा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, पूर्व मंत्री बसावन भगत, विधायक संजीव चौरसिया आदि ने भी संबोधित किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन