पटना : एयरपोर्ट पर बुजुर्ग की बिगड़ी तबीयत, मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jan 2019 8:58 AM

विज्ञापन

पटना : शुक्रवार को पटना एयरपोर्ट पर एक 60 वर्षीय बुजुर्ग हृदय रोगी हवाई यात्री की तबीयत बिगड़ गयी. यात्री हार्ट सर्जरी के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली जा रहा था. सिक्यूरिटी चेकिंग करवा कर एसएचए में व्हील चेयर पर बैठे इस मरीज की हदृय की नली आर्टिक एनाब्लीज्म के कारण अचानक फट […]

विज्ञापन
पटना : शुक्रवार को पटना एयरपोर्ट पर एक 60 वर्षीय बुजुर्ग हृदय रोगी हवाई यात्री की तबीयत बिगड़ गयी. यात्री हार्ट सर्जरी के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली जा रहा था.
सिक्यूरिटी चेकिंग करवा कर एसएचए में व्हील चेयर पर बैठे इस मरीज की हदृय की नली आर्टिक एनाब्लीज्म के कारण अचानक फट गयी. एयरपोर्ट पर मौजूद चिकित्सक ने उसे प्राथमिक चिकित्सा देकर पारस अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गयी. यात्री दानापुर का रहनेवाला था.
बीमार महिला को बचाया गया : अहमदाबाद से पटना आते समय एक 68 वर्षीय वृद्ध महिला की विमान में तबीयत बिगड़ गयी. महिला को क्रू मेंबर्स के द्वारा फर्स्ट एड दिया गया, लेकिन उसकी हालत मेंं सुधार नहीं हुआ.
पायलट ने एटीसी को मामले की सूचना दी. विमान के उतरने से पहले एयरपोर्ट पर चिकित्सा टीम तैयार थी. महिला को विमान के भीतर जाकर टीम ने दवाएं दीं. इसके बाद महिला ठीक हुई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन