पटना : तेजस्वी को केवल अपने परिवार की चिंता : संजय सिंह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jan 2019 6:06 AM
विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने गुरुवार को विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि जब भी आपके परिवार पर कानूनी शिकंजा कसता है, तो आपको देश और संविधान पर खतरा नजर आने लगता है. सिंह ने कहा कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के शासनकाल में न जाने […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने गुरुवार को विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि जब भी आपके परिवार पर कानूनी शिकंजा कसता है, तो आपको देश और संविधान पर खतरा नजर आने लगता है. सिंह ने कहा कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के शासनकाल में न जाने कितनी राजनीतिक हत्याएं हुईं. उन्होंने तेजस्वी यादव से उन हत्याओं पर पश्चाताप करने को कहा.
उन्होंने कहा कि राजद और तेजस्वी यादव को उन परिवारों से माफी मांगनी चाहिए, जिन्होंने अपने परिजनों को लालू-राबड़ी शासनकाल में खो दिया. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को उन परिवारों की फिक्र कभी नहीं होगी. उन्हें केवल अपने परिवार की चिंता है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव बेनामी संपत्ति मामले में चुप्पी साध लेते हैं. भ्रष्ट परिवार ने बिहार को कैसा शासन दिया जनता देख चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










