पटना : खरमास बाद पीएम करेंगे नये टर्मिनल का शिलान्यास

Updated at : 01 Jan 2019 9:42 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : खरमास बाद पीएम करेंगे नये टर्मिनल का शिलान्यास

14 से 20 जनवरी के बीच आ सकते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना : खरमास के बाद पीएम नरेंद्र मोदी पटना एयरपोर्ट के नये टर्मिनल भवन का शिलान्यास करेंगे. 14 से 20 जनवरी के बीच निर्माण शुरू होने की संभावना है, जिसको देखते हुए पटना एयरपोर्ट प्रबंधन ने तैयारी भी शुरू कर दी है. नये […]

विज्ञापन
14 से 20 जनवरी के बीच आ सकते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
पटना : खरमास के बाद पीएम नरेंद्र मोदी पटना एयरपोर्ट के नये टर्मिनल भवन का शिलान्यास करेंगे. 14 से 20 जनवरी के बीच निर्माण शुरू होने की संभावना है, जिसको देखते हुए पटना एयरपोर्ट प्रबंधन ने तैयारी भी शुरू कर दी है. नये टर्मिनल का एक बड़ा मॉडल पिक्चर टर्मिनल के सामने यात्रियों के लिए लगाये गये टेंट के ऊपर लगाया जायेगा. ग्राउंड वर्क भी शुरू कर दिया गया है, जिसमें निर्माण स्थल काे खाली कराना शामिल है.
10 जनवरी तक खोल दिया जायेगा विस्तारित सिक्यूरिटी होल्ड एरिया : पटना एयरपोर्ट का विस्तारित सिक्यूरिटी होल्ड एरिया 10 जनवरी तक खोल दिया जायेगा. विदित हो कि धुंध के कारण विमानों के डिले व डायवर्ट होने की स्थिति में होनेवाली भीड़ भाड़ व परेशानी से हवाई यात्रियों को बचाने के लिए लगभग 800 वर्गमीटर में फैले अस्थायी संरचना का निर्माण पिछले पांच-छह महीने से पटना एयरपोर्ट पर चल रहा था.
एयरपोर्ट निदेशक आरएस लाहौरिया ने सोमवार को बताया कि इसका निर्माण पूरा हो चुका है. सीसीटीवी लगाने का काम बाकी है जो 2 जनवरी को आ जायेगा. उसके बाद एक सप्ताह में सीसीटीवी इंस्टॉल कर विस्तारित क्षेत्र को 10 जनवरी तक यात्रियों के इस्तेमाल के लिए खोल दिया जायेगा. बैठने की क्षमता में 400 की वृद्धि हो जायेगी.
सेरेमोनियल लांज को मिलाया गया एसएचए से : वीवीआइपी को बैठने के लिए बने सेरेमोनियल लांज को भी अब सिक्यूरिटी होल्ड एरिया के विस्तारित हिस्से से मिला दिया गया है. सीसीटीवी इंस्टॉल करने के बाद 10 जनवरी तक इसका भी इस्तेमाल शुरू हो जायेगा.
अगले सप्ताह शुरू हो जायेगा पावर इन पुश बैक सिस्टम का इस्तेमाल
अगले सप्ताह पावर इन पुश बैक सिस्टम का इस्तेमाल शुरू हो जायेगा. इसके अंतर्गत पटना एयरपोर्ट पर छह स्टैंड बनाये गये हैं, जहां खड़े विमानों को बाहर निकालने के लिए पीछे खींचने की भी व्यवस्था होगी. एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि अगले सप्ताह तक इस्तेमाल करने की अनुमति मिल जायेगी.
कैनोपी एक्सटेंशन व इंट्री प्वाइंट के लिए चौथी बार टेंडर : पटना एयरपोर्ट पर भीड़ भाड़ से होने वाली असुविधा को खत्म करने के लिए जनवरी 2018 में कैनोपी एक्सटेंशन की योजना बनी थी. साथ ही विस्तारित हिस्से में एक नया इंट्री प्वाइंट भी बनाने का निर्णय लिया गया था. इसके लिए निर्माण एजेंसी तलाशने के लिए अब चौथी बार टेंडर होगा.
10 से शाम छह बजे तक खुलेगा तीसरा गेट : एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि अब लोगों की परेशानी को कम करने के लिए भीड़ बढ़ने पर सुबह 10 से शाम छह बजे तक तीसरा गेट खोलने का निर्देश दिया गया है. यह पूरी सर्दियों में जारी रहेगा.
2 जनवरी से खुलेगा छठा फ्रिस्किंग काउंटर : पटना एयरपोर्ट पर इन दिनों पांच फ्रिस्किंग काउंटर चल रहे हैं . एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि 2 जनवरी से छठा फ्रिस्किंग काउंटर भी खोल दिया जायेगा. इससे लोगों को एसएचए में प्रवेश में सहूलियत होगी. छठा काउंटर शुरू होने पर महिलाओं के लिए दो काउंटर हो जायेंगे.
सिनर्जी ग्रुप बनायेगा बिहटा एयरपोर्ट का डिजाइन
पटना. बिहटा एयरपोर्ट का डिजाइन तैयार करने का टेंडर सिनर्जी ग्रुप को दिया गया है. चार जनवरी को इसके इंजीनियर बिहटा एयरपोर्ट का निरीक्षण करने के लिए आयेंगे. उसके बाद डिजाइन निर्माण का काम शुरू होगा.
शत्रुघ्न सिन्हा के अतिविशिष्ट दर्जे का नहीं हुआ रिन्यूअल
पटना. शत्रुघ्न सिन्हा पटना एयरपोर्ट समेत देश के किसी एयरपोर्ट पर नये वर्ष में अति विशिष्ट दर्जा प्राप्त की तरह यात्रा नहीं कर सकेंगे. देश भर के एयरपोर्ट पर मिला विशेष दर्जा खत्म हो गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन