पटना : नौकरी दिलाने के लिए 10 लाख की ठगी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Dec 2018 9:30 AM
पटना : कॉलेज में सीनियर क्लर्क के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी की गयी है. पूर्वी चंपारण के केसरिया के रहने वाले लाल मोहर प्रसाद सिंह ने पटना के कोतवाली में मामला दर्ज कराया है. आरोप है कि चंदन कुमार ने उनके साथ ठगी किया है. लाल मोहर […]
पटना : कॉलेज में सीनियर क्लर्क के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी की गयी है. पूर्वी चंपारण के केसरिया के रहने वाले लाल मोहर प्रसाद सिंह ने पटना के कोतवाली में मामला दर्ज कराया है. आरोप है कि चंदन कुमार ने उनके साथ ठगी किया है. लाल मोहर प्रसाद की मुलाकात बिहार विद्यालय परीक्षा समिति में चंदन कुमार से हुई थी.
चंदन ने अपने को परीक्षा समिति में हाेने की जानकारी दी थी. इस बीच दोनों में जान-पहचान हो गयी. इसके बाद चंदन ने लाल मोहर प्रसाद से कहा कि वह अपने सिसंवा पटना कॉलेज में उनके बेटे को नौकरी दिला सकते हैं. इसके बाद साक्षात्कार के लिए बुलाया, 10 लाख रुपया भी ले लिया, लेकिन नौकरी नहीं दी. उन्होंने पैसा भी नहीं लौटाया. इस पर लाल मोहर प्रसाद ने पटना के कोतवाली में मामला दर्ज कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










