बख्तियारपुर में आग लगने से दर्जन भर घर हुए राख
Updated at : 31 Dec 2018 9:16 AM (IST)
विज्ञापन

बख्तियारपुर : प्रखंड के हरदासपुर दियारे में आग लगने से दर्जन भर घर जल गये. जानकारी के अनुसार रविवार को खाना बनाने के दौरान हरदासपुर दियारे की बिंद टोली में ललित महतो की झोंपड़ीनुमा घर में आग लग गयी. देखते -देखते आग ने दर्जन भर घरों को अपनी चपेट में ले लिया. अगलगी में ललित […]
विज्ञापन
बख्तियारपुर : प्रखंड के हरदासपुर दियारे में आग लगने से दर्जन भर घर जल गये. जानकारी के अनुसार रविवार को खाना बनाने के दौरान हरदासपुर दियारे की बिंद टोली में ललित महतो की झोंपड़ीनुमा घर में आग लग गयी.
देखते -देखते आग ने दर्जन भर घरों को अपनी चपेट में ले लिया. अगलगी में ललित महतो के घर के अलावा राजकुमार महतो, संजय महतो, राजबल्लभ महतो, बहादुर महतो , सियाराम महतो, जवाहर महतो, सोनेलाल महतो, पवन महतो, दीपक महतो, देवेंद्र महतो व जयराम महतो का घर जल गये. अगलगी में हजारों की संपत्ति सहित घरों में रखे अनाज, कपड़े, खाट, चौकी व बरतन के साथ ही रोजमर्रा के उपयोग की चीजें भी जल गयीं. ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया.
ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना स्थानीय प्रशासन को भी दी, लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई पदाधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा था. इस बीच पंचायत के मुखिया ने पीड़ितों के बीच चूड़ा-गुड़ का वितरण कराया. फिलहाल पीड़ित इस कंपकंपाती ठंड में आसमान के नीचे रहने को विवश हैं.
असामाजिक तत्वों ने गोदाम में लगायी आग : बिहटा. रविवार की देर शाम थाना क्षेत्र के बहपूरा मोड़ के पास स्थित सेंड टैक्स पानी टंकी के गोदाम में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी. आग से गोदाम में रखा हजारों रुपये का सामान जल कर बर्बाद हो गया. अचानक अगलगी की इस घटना से आसपास अफरा-तफरी मच गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




