पटना : पछुआ हवा का रुख हुआ नरम तापमान में गिरावट अब भी जारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : राजधानी और अास-पास के क्षेत्रों में दूसरे दिन भी न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रही. शनिवार शहर का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था. वहीं, शुक्रवार को शहर का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. अधिकतम तापमान में भी कोई वृद्धि […]
विज्ञापन
पटना : राजधानी और अास-पास के क्षेत्रों में दूसरे दिन भी न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रही. शनिवार शहर का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था.
वहीं, शुक्रवार को शहर का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. अधिकतम तापमान में भी कोई वृद्धि नहीं हुई. वह 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सुबह थोड़ी देर से धूप निकली. वहीं दोपहर के वातावरण में गर्माहट रही. हालांकि एक राहत की बात रही की. शुक्रवार के मुकाबले पछुआ हवाओं ने अपना रुख थोड़ा नर्म किया. इस कारण कनकनी का सामना नहीं करना पड़ा.
दो जनवरी के बाद होगा बदलाव : मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो दो या तीन जनवरी से एक बार फिर मौसम में बदलाव अायेगा. मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अब धीरे-धीरे धुंध का असर भी बढ़ेगा. सुबह के अलावा दोपहर में भी कुहरा और धुंध की परेशानी बढ़ेगी. इसके बाद न्यूनतम तापमान के साथ शहर के अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जायेगी. फिलहाल 15 जनवरी तक मौसम में ऐसे ही बदलाव जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन