ePaper

सात झोंपड़ियों में लगी आग, पांच मवेशी मरे

Updated at : 29 Dec 2018 2:26 AM (IST)
विज्ञापन
सात झोंपड़ियों में लगी आग, पांच मवेशी मरे

मोकामा : अलाव से उठी चिनगारी से गुरुवार की देर रात सात झोंपड़ीनुमा घरों में आग फैल गयी. यह हादसा मरांची थाना अंतर्गत विजयगढ़, कसहा में हुआ. इस हादसे में तीन भैंसें व पांच बकरियों की झुलस कर मौत हो गयी. घर में रखा अनाज, पशुचारा व अन्य सामान जल कर राख हो गये. लोगों […]

विज्ञापन
मोकामा : अलाव से उठी चिनगारी से गुरुवार की देर रात सात झोंपड़ीनुमा घरों में आग फैल गयी. यह हादसा मरांची थाना अंतर्गत विजयगढ़, कसहा में हुआ. इस हादसे में तीन भैंसें व पांच बकरियों की झुलस कर मौत हो गयी. घर में रखा अनाज, पशुचारा व अन्य सामान जल कर राख हो गये. लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचायी. बाद में लोगों ने जुटकर आग पर काबू पाया. इससे गांव के अन्य घरों को आग नहीं फैल सकी.
आग लगने से चार बीघे का धान जला : फुलवारीशरीफ. प्रखंड के भुसौला दानापुर में गुरुवार की देर रात अचानक आग लग जाने से किसान योगेंद्र चौधरी का चार बीघा का धान जल कर राख हो गया.
अगरबत्ती से घर में लगी आग
पटना सिटी. शुक्रवार की शाम खाजेकलां थाना क्षेत्र के मोगलपुरा स्थित एक बंद मकान में आग लग गयी. इसमें लगभग 50 हजार रुपये की संपत्ति जल गयी. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची छोटी फायर यूनिट ने आग को बुझाया. पीड़ित महिला केसर बानो ने फायर कर्मियों को बताया कि वह घर में अगरबत्ती जला कर कमरा बंद करने के समीप में काम से गयी थी.
कूड़े के ढेर में लगी आग: पटना सिटी. एनएमसीएच परिसर में संप हाउस के समीप कूड़े की ढेर से धुआं निकलता देख अफरा-तफरी मच गयी. दरअसल मेडिसिन विभाग के पीछे में दूरी पर स्थित संप हाउस के समीप में आग लग गयी थी.
मसौढ़ी में भी लगी आग दो मवेशियों की मौत
मसौढ़ी. थाना के बलियारी गांव निवासी स्थानीय कराय पंचायत के सदस्य रामनारायण पासवान व उनके पुत्र विनोद पासवान, भाई रामलखन पासवान और भतीजे प्रमोद पासवान के घरों में गुरुवार की रात अचानक भीषण आग लग गयी.
अगलगी में दो मवेशियों ( भैंस ) समेत करीब तीन लाख की संपत्ति जलकर राख हो गयी. घरों में आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है . अगलगी में पांच हजार नकदी के साथ राशन, कपड़े, फर्नीचर, टीवी , पंखा व तोशक के साथ रामनारायण पासवान की भैंस व विनोद पासवान की एक पाड़ी ( भैंस का बच्चा ) की भी झुलसने से मौत हो गयी .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन