पटना : भगवान सिंह कुशवाहा जदयू में हो गये शामिल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : रालोसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा शुक्रवार को जदयू में शामिल हो गये. जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह की उपस्थिति में उन्होंने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इसके बाद वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने मुख्यमतंत्री आवास भी गये. भगवान सिंह कुशवाहा का […]
विज्ञापन
पटना : रालोसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा शुक्रवार को जदयू में शामिल हो गये. जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह की उपस्थिति में उन्होंने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इसके बाद वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने मुख्यमतंत्री आवास भी गये.
भगवान सिंह कुशवाहा का जदयू में शामिल होना उपेंद्र कुशवाहा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. इस मौके पर भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में विकास की रेखा खींची है. उनके नेतृत्व में प्रदेश में चहुंओर विकास हुआ है.
उनके हाथ को और मजबूत करने के लिए उन्होंने जदयू में शामिल होने का निर्णय किया है. उन्होंने साफ किया कि उपेंद्र कुशवाहा ने एनडीए छोड़ दिया है ऐसी स्थिति में उनके साथ रहना उचित नहीं था. उपेंद्र कुशवाहा को एनडीए छोड़ने के समय भी उन्हें रोका था, लेकिन वह नहीं माने. इसके बाद हम विकास के रास्ते पर चलने वाले नीतीश कुमार के साथ आ गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन