पटना : बर्ड फ्लू को लेकर दूसरे दिन भी चला जांच अभियान, कोलकाता भेजा गया सैंपल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Dec 2018 9:26 AM
विज्ञापन
पटना : प्रदेश में बर्ड फ्लू को लेकर दूसरे दिन गुरुवार को भी जांच अभियान चलाया गया. पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की टीम ने पोल्ट्री फॉर्म और पक्षी पालकों के यहां जाकर पक्षियों के खून, लार और बीट का नमूना लिया. ये सभी नमूने जांच के लिए गुरुवार की शाम कोलकाता भेज दिये गये. […]
विज्ञापन
पटना : प्रदेश में बर्ड फ्लू को लेकर दूसरे दिन गुरुवार को भी जांच अभियान चलाया गया. पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की टीम ने पोल्ट्री फॉर्म और पक्षी पालकों के यहां जाकर पक्षियों के खून, लार और बीट का नमूना लिया. ये सभी नमूने जांच के लिए गुरुवार की शाम कोलकाता भेज दिये गये. वहां से दो-तीन दिनों में रिपोर्ट आने की संभावना है. रिपोर्ट के आधार पर विभाग आगे की कार्ययोजना पर काम करेगा.
राज्य में बर्ड फ्लू से पक्षियों के मरने की सूचना नहीं : पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के निदेशक विनोद सिंह गुंजियाल ने कहा है कि राज्य में कहीं से भी बर्ड फ्लू के पक्षियों के मरने की सूचना गुरुवार को नहीं मिली है. अफवाहों के फैलने सहित पूरी स्थिति पर नजर रखी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










