28 दिसंबर को भगवान सिंह कुशवाहा होंगे जदयू में शामिल

Updated:
विज्ञापन

पटना : पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा रालोसपा छोड़ कर जदयू में शामिल होंगे. उन्होंने 28 दिसंबर को जदयू में शामिल होने की घोषणा की. जदयू कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में रालोसपा के सैकड़ों साथियों के साथ वे जदयू का दामन थामेंगे. प्रेस काॅन्फ्रेंस में भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार […]

विज्ञापन
पटना : पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा रालोसपा छोड़ कर जदयू में शामिल होंगे. उन्होंने 28 दिसंबर को जदयू में शामिल होने की घोषणा की. जदयू कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में रालोसपा के सैकड़ों साथियों के साथ वे जदयू का दामन थामेंगे.
प्रेस काॅन्फ्रेंस में भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास की रेखा खींची है. उनके नेतृत्व में बिहार में विकास हुआ है. उनकी ताकत को मजबूत करने का उन्होंने निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि हम विकास के समर्थक रहे हैं. रालोसपा छोड़े जाने को लेकर कहा कि उपेंद्र कुशवाहा एनडीए छोड़ दिये हैं. ऐसी स्थिति में उनके साथ रहना उचित नहीं है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन