अब पटना एम्स में डॉक्टर आप से पूछेंगे मे आई हेल्प यू
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज कराने आ रहे मरीजों के लिए राहत भरी खबर है. क्योंकि अब अस्पताल को पेशेंट फ्रेंडली बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है. इसके लिए एम्स पटना बहुत जल्द स्माइल एंड केयर योजना शुरू करने जा रहा है. इसमें कुछ डॉक्टर व कर्मचारियों को […]
विज्ञापन
पटना : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज कराने आ रहे मरीजों के लिए राहत भरी खबर है. क्योंकि अब अस्पताल को पेशेंट फ्रेंडली बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है. इसके लिए एम्स पटना बहुत जल्द स्माइल एंड केयर योजना शुरू करने जा रहा है. इसमें कुछ डॉक्टर व कर्मचारियों को अलग से लगाया जायेगा और वह उन मरीजों से पूछताछ करेंगे जिनका इलाज सही से नहीं हो पाया है या फिर वह इलाज से असंतुष्ट हैं. एम्स के डायरेक्टर डॉ पीके सिंह ने बताया कि अभी हाल ही में दिल्ली एम्स की सेंट्रल इंस्टीट्यूट बॉडी यानी सीआइबी की बैठक की गयी थी. जिसमें मरीजों के हित में नये प्रस्तावों पर मुहर लगी है. दिल्ली एम्स में इस योजना को लागू कर दिया गया है. अब पटना एम्स को भी काम शुरू करने का आदेश जारी किया गया है.
एम्स का होगा खुशनुमा माहौल : इस योजना का उद्देश्य खुशनुमा माहौल में मरीजों का इलाज करना है. इसके लिए एम्स में पेशेंट केयर को-ऑर्डिनेटर (पीसीसी) और पेशेंट केयर मैनेजर्स नियुक्त किये जायेंगे. इन्हें मेडिकल सोशल सर्विस ऑफिसर के साथ रखा जायेगा. मरीजों और स्टाफ के तनाव को दूर करने और उनके चेहरे पर मुस्��ान लाने के लिए काउंसेलर भी नियुक्त किये जायेंगे. ऐसे में स्माइल एंड केयर से मरीजों को काफी राहत मिलेगी. सब कुछ ठीक रहा तो अगले दो माह के अंदर सुविधा शुरू कर दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










