पटना : आठ-नौ को मजदूरों की हड़ताल को वाम दल करेंगे समर्थन

Updated at : 26 Dec 2018 9:14 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : आठ-नौ को मजदूरों की हड़ताल को वाम दल करेंगे समर्थन

पटना : बिहार के छह वाम दलों की संयुक्त बैठक मंगलवार को भाकपा-माले विधायक दल कार्यालय में हुई. इसमें मुख्य रूप से सहमति बनी कि सभी ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर आठ और नौ जनवरी को संगठित-असंगठित मजदूर वर्ग की देशव्यापी आम हड़ताल का वाम दल सक्रिय समर्थन करेंगे. हड़ताल में आशाकर्मियों, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, […]

विज्ञापन
पटना : बिहार के छह वाम दलों की संयुक्त बैठक मंगलवार को भाकपा-माले विधायक दल कार्यालय में हुई. इसमें मुख्य रूप से सहमति बनी कि सभी ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर आठ और नौ जनवरी को संगठित-असंगठित मजदूर वर्ग की देशव्यापी आम हड़ताल का वाम दल सक्रिय समर्थन करेंगे.
हड़ताल में आशाकर्मियों, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, रसोइया, ममता, कूरियर सहित तमाम स्कीम वर्करों को न्यूनतम मजदूरी देने, बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने, किसानों के सभी प्रकार के कर्जों की माफी आदि सवालों को प्रमुखता से उठाया जायेगा. वामदलों की यह बैठक भाकपा-माले विधायक दल कार्यालय में भाकपा के राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह की अध्यक्षता में हुई.
बैठक में वाम नेताओं के बीच सहमति बनी कि आठ-नौ जनवरी की हड़ताल के बाद राजनीतिक परिस्थिति पर बातचीत के लिए वाम दल एक बार फिर से जुटेंगे. वाम दलों ने पिछले एक दिसंबर से आशाकर्मियों की जारी हड़ताल के प्रति राज्य सरकार के रवैये के प्रति गहरी चिंता व्यक्त की. बैठक में भाकपा-माले के पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेन्द्र झा और वरिष्ठ नेता केडी यादव व राजाराम, माकपा के राज्य सचिव अवधेश कुमार, राज्य सचिव मंडल के सदस्य अरुण मिश्रा आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन