खुद जला था, फिर भी झुलसी पत्नी को इलाज के लिए स्ट्रेचर पर ले गया

Updated:
विज्ञापन

पटना : पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कर्मियों की लापरवाही मरीज व उनके परिजनों पर भारी पड़ रही है. शुक्रवार को भी अग्निकांड में झुलसे व्यक्ति को कर्मियों की लापरवाही के चलते स्वयं अपनी पत्नी को स्ट्रेचर पर लाद कर ड्रेसिंग रूम तक पहुंचाना पड़ा. बड़ी बात रही कि मरीज खुद बर्न यानी आग से […]

विज्ञापन
पटना : पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कर्मियों की लापरवाही मरीज व उनके परिजनों पर भारी पड़ रही है. शुक्रवार को भी अग्निकांड में झुलसे व्यक्ति को कर्मियों की लापरवाही के चलते स्वयं अपनी पत्नी को स्ट्रेचर पर लाद कर ड्रेसिंग रूम तक पहुंचाना पड़ा. बड़ी बात रही कि मरीज खुद बर्न यानी आग से 15 प्रतिशत जल गया था और पत्नी भी आग से 85 प्रतिशत जल चुकी थी.
यह नजारा पीएमसीएच के बर्न वार्ड में देखने को मिला. पीड़ित महिला मरीज सोनी देवी अरवल के जयपुर गांव की रहने वाली है. पति जितेश कुमार ने बताया कि सोनी पिछले एक सप्ताह से भर्ती है और वह खुद स्ट्रेचर पर रख मरीज को ड्रेसिंग कराने के लिए ड्रेसिंग रूम में लेकर जाता है.
इमरजेंसी इंचार्ज ने कर्मियों को दिया शो कॉज
घटना की जानकारी लगते ही पीएमसीएच इमरजेंसी व���र्ड के इंचार्ज डॉ अभिजीत सिंह नाराज हुए और उन्होंने तुरंत घटना की पड़ताल की. मरीज व उसके परिजनों से मिलने पहुंचे और ड्रेसिंग रूम के सभी ड्रेसर को कंट्रोल रूम में बुलाया. वार्ड ब्वॉय, नर्स और ड्रेसर से पूछताछ की और फटकार लगायी.
करीब आधे घंटे पूछताछ के बाद डॉ अभिजीत ने ड्रेसिंग के जिम्मेदार कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा. उन्होंने बताया कि अगर स्पष्टीकरण में सही जवाब नहीं मिला, तो वेतन कटने के साथ नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन