पटना पुलिस के रिटायर्ड एसआई के खाते से हैकरों ने निकाले 3.92 लाख
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : न एटीएम गायब हुआ और न ही किसी ने फोन पर एटीएम कार्ड का पासवर्ड ही पूछा, फिर भी खाते से 3.92 लाख रुपये की निकासी कर ली गयी है. जिस खाते से निकासी की गयी है वह बैंक खाता रिटायर्ड एसआई विजय कुमार तिवारी का है. विजय कुमार तिवारी हाल ही में […]
विज्ञापन
पटना : न एटीएम गायब हुआ और न ही किसी ने फोन पर एटीएम कार्ड का पासवर्ड ही पूछा, फिर भी खाते से 3.92 लाख रुपये की निकासी कर ली गयी है. जिस खाते से निकासी की गयी है वह बैंक खाता रिटायर्ड एसआई विजय कुमार तिवारी का है. विजय कुमार तिवारी हाल ही में पटना पुलिस लाइन से रिटायर्ड हुए हैं.
रिटायर्ड होने के बाद उन्हें 6 लाख 39 हजार 340 रुपये खाते में आये थे जिसमें से 3.92 लाख की निकासी कर ली गयी है. उन्होंने पीरबहोर थानेदार को फोन पर जानकारी दी है. पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने पर केस दर्ज किया जायेगा. फिलहाल छानबीन की जा रही है.
पासबुक अपडेट कराने गये तो हुई जानकारीदरअसल पालीगंज के रहने वाले विजय कुमार तिवारी हाल में ही एसआई के पद से रिटायर्ड हुए हैं. पटना सिविल कोर्ट के पास मौजूद एसबीआई में उनका खाता है. रिटायर्ड के बाद उन्हें जो पैसा मिला था वह बैंक एकाउंट में आया था.
बुधवार को वह अपनी पत्नी का इलाज कराने पटना आये थे. जब वह बैंक में पैसा निकालने और पासबुक अपडेट कराने गये तो उन्हें पैसा निकासी की जानकारी हुई. बैंक की तरफ से बताया गया कि 7 दिसंबर को पैसा निकाला गया है. दो बार एटीएम से पैसा निकाला गया है और एक बार खाता से पैसा निकाला गया है. इस घटना से एसआई के होश फाख्ता हो गये हैं. उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी पीरबहोर थानेदार को दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन