ePaper

पटना : प्रदेश में उद्योग लगाने के लिए कंपनियों को जमीन का इंतजार

Updated at : 11 Dec 2018 8:18 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : प्रदेश में उद्योग लगाने के लिए कंपनियों को जमीन का इंतजार

पटना : प्रदेश में उद्योग लगाने के लिए कई कंपनियां जमीन का इंतजार कर रही हैं. इस कारण राज्य में निवेश बाधित हो रहा है. इससे निबटने के लिए पिछले दिनों उद्योग विभाग ने सभी 38 जिला केंद्रों से उनके यहां उपलब्ध नौ सेक्टरों में जमीन का विवरण मांगा गया था. अब तक भेजे गये […]

विज्ञापन
पटना : प्रदेश में उद्योग लगाने के लिए कई कंपनियां जमीन का इंतजार कर रही हैं. इस कारण राज्य में निवेश बाधित हो रहा है. इससे निबटने के लिए पिछले दिनों उद्योग विभाग ने सभी 38 जिला केंद्रों से उनके यहां उपलब्ध नौ सेक्टरों में जमीन का विवरण मांगा गया था. अब तक भेजे गये अक्टूबर 2018 तक के आंकड़ों में 619.23 एकड़ जमीन खाली है. वहीं, राज्य सुगर कॉरपोरेशन के पास करीब 2600 एकड़ जमीन पड़ी है. कैबिनेट के निर्णय के बावजूद यह जमीन बियाडा को नहीं सौंपी गयी है.
औद्योगिक जमीन
उद्योग विभाग के सूत्रों का कहना है कि राज्य के 38 जिलों में खादी बोर्ड, टेक्सटाइल, सेरीकल्चर, बीएसएफसी, बिसिको, बियाडा, जीएम डीआईसी, बीएसआईडीसी और आईडीए काम कर रहा है. इन सभी के लिए करीब 5741.94 एकड़ औद्योगिक जमीन बिहार में है.
सभी जिला उद्योग
केंद्रों के मिले आंकड़ों के मुताबिक सभी नौ सेक्टर से करीब 619.23 एकड़ जमीन खाली है.2000 करोड़ रुपये के निवेश का है प्रस्ताव
राज्य के निवेश आयुक्त सह बियाडा के प्रबंध निदेशक आरएस श्रीवास्तव के मुताबिक इस समय करीब 2000 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव जमीन के इंतजार में है. इसमें आईटीसी जैसी कंपनियां शामिल हैं.
करीब तीन महीने पहले प्रिया गोल्ड का बिहार में 250 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव आया था. यह कंपनी बिहटा में करीब 15 एकड़ जमीन चाहती थी, लेकिन समय पर जमीन नहीं देने के कारण इस कंपनी ने ओडिशा में निवेश कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन