पटना : छात्र जदयू का दावा, दो साल में जीत लेंगे सभी विश्वविद्यालयों के छात्र संघ चुनाव

Updated at : 09 Dec 2018 6:34 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : छात्र जदयू का दावा, दो साल में जीत लेंगे सभी विश्वविद्यालयों के छात्र संघ चुनाव

पटना : जदयू प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय में छात्र संघ की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा. पार्टी ने लक्ष्य निर्धारित किया है कि दो साल में सभी विश्वविद्यालयों में छात्र संघ अध्यक्ष की कुर्सी पर छात्र जदयू का कब्जा हो. छात्र जदयू के प्रभारी सह विधान पार्षद डॉ रणवीर नंदन ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष […]

विज्ञापन

पटना : जदयू प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय में छात्र संघ की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा. पार्टी ने लक्ष्य निर्धारित किया है कि दो साल में सभी विश्वविद्यालयों में छात्र संघ अध्यक्ष की कुर्सी पर छात्र जदयू का कब्जा हो. छात्र जदयू के प्रभारी सह विधान पार्षद डॉ रणवीर नंदन ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ वशिष्ठ नारायण सिंह के साथ अपनी योजना को साझा कर इसकी घोषणा की.

पार्टी कार्यालय में शनिवार को पीयू छात्र संघ का चुनाव जीतने वालों के सम्मान में आयोजित समारोह में प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि पटना विवि छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष सहित चार काउंसलर पर चुनाव जीतना संगठन के सशक्त होने का संदेश देता है.

लालू प्रसाद, नीतीश कुमार, सुशील मोदी आदि का उदाहरण देते हुए कहा कि छात्र राजनीति करने वाले अलग ढंग के लोग होते हैं. छात्र संघ के नवनिर्वार्चित पदाधिकारी अपने विरोधियों पर भी कटु शब्दों का प्रयोग नहीं करें. असहमति में भी सहमति पाने का प्रयास करें. पुसु अध्यक्ष मोहित प्रकाश ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि पटना विवि के छात्रों के बीच मुख्यमंत्री के संदेशों को पहुंचायेंगे.
कोषाध्यक्ष कुमार सत्यम ने कहा कि वे पटना विवि छात्र संघ के कोष का छात्र हित में प्रयोग करेंगे. पटना वीमेंस काॅलेज की निर्वाचित काउंसलर सिमरन मंडल व प्रियंका श्रीवास्तव ने कहा कि वे काॅलेज की छात्राओं की मूलभूत समस्याओं के लिए संघर्ष करेगी. इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने छात्र संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया. इस दौरान विधान परिषद में मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी, मीडिया सेल के अध्यक्ष डाॅ अमरदीप कुमार मौजूद रहे.
लोस चुनाव में युवाओं को खुले हाथ से टिकट देगा जदयू : वशिष्ठ
लोकसभा चुनाव में टिकट वितरण को लेकर जदयू ने अपने पत्ते कुछ-कुछ खोल दिये हैं. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सदस्य वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा है कि आगामी चुनाव में युवाओं को खुले हाथ से टिकट दिया जायेगा. उनकी मांग का पूरा ख्याल रखा जायेगा.
पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर पहले ही टिकट वितरण में युवाओं को प्राथमिकता देने की बात कह चुके हैं. जदयू मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी को प्रसन्नता होगी कि चुनाव में यूथ को हम लोग अच्छे से प्रतिनिधित्व कराएं. युवाओं को पूरा मौका देना अच्छी राजनीति है. केंद्रीय राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा को लेकर कहा कि उनके मन में क्या है वह यह नहीं जानते हैं. शिक्षा में सुधार करने की जिम्मेदारी खुद उन पर थी.
उन्होंने ने कहा कि कुशवाहा खुद कुछ कर नहीं पाये और नीतीश कुमार को दोष दे रहे हैं. जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर और भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूड़ी की मुलाकात को सामान्य बताया. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर भाजपा के एक मंत्री द्वारा की गयी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए वशिष्ठ नारायण ने कहा कि नेताओं को तोलमोल के बोल बोलने चाहिए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन