पटना : ‘युवाओं को रोजगार मेले से हुआ लाभ’

Updated:
विज्ञापन

पटना : राजधानी में लगे रोजगार मेले में नौकरी के लिए 2800 युवाओं का चयन किया गया है. इस तीन दिवसीय मेले के दौरान करीब 10000 युवा यहां पहुंचे. उसमें से करीब 5000 युवाओं ने यहां अपना रजिस्ट्रेशन करवाया. मेले से युवाओं को लाभ हुआ है. मेले में 60 कंपनियां शामिल हुईं. ये बातें केंद्रीय […]

विज्ञापन
पटना : राजधानी में लगे रोजगार मेले में नौकरी के लिए 2800 युवाओं का चयन किया गया है. इस तीन दिवसीय मेले के दौरान करीब 10000 युवा यहां पहुंचे. उसमें से करीब 5000 युवाओं ने यहां अपना रजिस्ट्रेशन करवाया. मेले से युवाओं को लाभ हुआ है. मेले में 60 कंपनियां शामिल हुईं. ये बातें केंद्रीय राज्यमंत्री रामकृपाल यादव ने कहीं.
वे गुरुवार को रोजगार मेले के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे. श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पहले रोजगार मेला एक दिवसीय लगता था. अब जिला स्तर पर दो दिवसीय और कमिश्नरी स्तर पर तीन दिवसीय लगाये जा रहे हैं. यहां रजिस्ट्रेशन कराने वालों को दो लाख रुपये का बीमा भी हो जाता है. विधायक संजीवचौरसिया ने कहा कि यह मेला युवाओं के लिए रोजगार की दृष्टि से बड़ा अवसर उपलब्ध करवायेगा. नीतीन नवीन ने कहा कि विपक्षी दल कहते थे कि पीएम नरेंद्र मोदी ने युवाओं के लिए क्या किया? ऐसे लोगों के लिए यह मेला सीधा जवाब है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन