पटना : 21 व 26 को बैंक कर्मचारी व अधिकारी रहेंगे हड़ताल पर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना : वर्तमान सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों व जन विरोधी कदमों के खिलाफ 21 दिसंबर को बैंककर्मी हड़ताल पर रहेंगे. इसकी जानकारी आॅल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कंफेडरेशन के चेयरमैन सुनील कुमार ने बुधवार को दी. भारतीय बैंक संघ और बैंक एसोसिएशन के बीच वेतनवृद्धि के मुद्दे पर 30 नवंबर को हुई बैठक में आठ […]

विज्ञापन
पटना : वर्तमान सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों व जन विरोधी कदमों के खिलाफ 21 दिसंबर को बैंककर्मी हड़ताल पर रहेंगे. इसकी जानकारी आॅल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कंफेडरेशन के चेयरमैन सुनील कुमार ने बुधवार को दी. भारतीय बैंक संघ और बैंक एसोसिएशन के बीच वेतनवृद्धि के मुद्दे पर 30 नवंबर को हुई बैठक में आठ फीसदी वेतनवृद्धि के प्रस्ताव पर कन्फेडेरेशन ने बैठक का बहिष्कार करने के बाद 21 को हड़ताल पर जाने का फैसला किया.
विलय के विरोध में एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल लिया गया निर्णय : वहीं, दूसरी ओर भारतीय बैंक संघ के साथ वार्ता के पश्चात यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के घटक संघों की बैठक में सरकार द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा, देना बैंक व विजया बैंक के आपस में विलय के विरोध में 26 दिसंबर को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल किये जाने का निर्णय लिया गया. इसकी जानकारी बिहार प्रोविंसियल बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन के उप सचिव संजय
तिवारी ने दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन