पटना : आचार संहिता उल्लंघन मामले में उपेंद्र कुशवाहा को मिली जमानत
Updated at : 04 Dec 2018 9:10 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पटना एमपी एमएलए विशेष न्यायालय के विशेष जज परशुराम सिंह यादव के समक्ष सोमवार को उपेंद्र कुशवाहा ने आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में उपस्थित होकर जमानत के लिए प्रार्थना की जिसे स्वीकार करते हुए विशेष जज ने दस हजार के दो निजी मुचलके पर जमानत दे दी. गौरतलब है कि विगत […]
विज्ञापन
पटना : पटना एमपी एमएलए विशेष न्यायालय के विशेष जज परशुराम सिंह यादव के समक्ष सोमवार को उपेंद्र कुशवाहा ने आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में उपस्थित होकर जमानत के लिए प्रार्थना की जिसे स्वीकार करते हुए विशेष जज ने दस हजार के दो निजी मुचलके पर जमानत दे दी.
गौरतलब है कि विगत 24 नवंबर को विशेष जज परशुराम सिंह यादव ने केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के व मोटरसाइकिल एक्ट के अंतर्गत कुर्की जब्ती का आदेश जारी किया था. गौरतलब है कि वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में चार मई को अपनी प्राइवेट मार्शल गाड़ी में लाल बत्ती लगाकर चुनाव प्रचार कर रहे थे. जिसे देखते हुए केस के सूचक एवं तत्कालीन थाना प्रभारी ने लाल बत्ती को हटाने के लिए कहा तो उपेंद्र कुशवाहा द्वारा हटाने से मना करने के साथ थाना प्रभारी के साथ दुर्व्यवहार भी किया था
.
विधायक राजबल्लभ यादव पर फैसला सुरक्षित : पटना. एमपी एमएलए विशेष न्यायालय के विशेष जज परशुराम सिंह यादव ने नाबालिग के साथ बलात्कार के आरोपित विधायक राजबल्लभ यादव के केस में बहस पूर्ण होने के बाद फैसला के लिए 15 की तारीख तय की है. गौरतलब है कि नवादा से आरजेडी विधायक राजबल्लभ यादव नाबालिग के साथ बलात्कार के आरोप में जेल में बंद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




