पटना : एयरफोर्स सार्जेंट हत्या मामले में दो पकड़ाये
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : एयरफोर्स सार्जेंट अमित कुमार सिन्हा उर्फ छोटू के साथ लूटपाट करने और गोली मार कर हत्या किये जाने के मामले में पाटलिपुत्र पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है. दोनों पेशेवर लुटेरे हैं. इसमें से एक को अल्पना मार्केट के पास से पकड़ा गया है. दोनों से पूछताछ चल रही है. […]
विज्ञापन
पटना : एयरफोर्स सार्जेंट अमित कुमार सिन्हा उर्फ छोटू के साथ लूटपाट करने और गोली मार कर हत्या किये जाने के मामले में पाटलिपुत्र पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है. दोनों पेशेवर लुटेरे हैं. इसमें से एक को अल्पना मार्केट के पास से पकड़ा गया है. दोनों से पूछताछ चल रही है. इसके अलावा दो अन्य लोगों की तलाश चल रही है.
पुलिस लगभग इस कांड के खुलासे के करीब है. पुलिस की छानबीन के मुताबिक इस घटना को लूट के नियत से ही अंजाम दिया गया था. मोबाइल लुटने के दौरान अमित और उनके साथी अजय कुमार मिश्रा पर फायरिंग की गयी. इस दौरान अमित को गोली लगी और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










