बीपीएससी 64वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी

Updated at : 28 Nov 2018 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
बीपीएससी 64वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी

पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने बुधवार को 64वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा (पीटी) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया. एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in तथा www.onlinebpsc.bih.gov.in पर उपलब्ध है. आयोग ने वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने संबंधी दिशा-निर्देश भी जारी किया है, ताकि अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में […]

विज्ञापन

पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने बुधवार को 64वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा (पीटी) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया. एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in तथा www.onlinebpsc.bih.gov.in पर उपलब्ध है. आयोग ने वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने संबंधी दिशा-निर्देश भी जारी किया है, ताकि अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी तरह की परेशानी न हो. आयोग की ओर से बताया गया है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर है. साथ ही अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अंतिम तिथि तक इंतजार नहीं करने की की सलाह दी गयी है.

बताया गया है कि अभ्यर्थियों को डाक के माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जायेगा. एडमिट कार्ड दो पृष्ठों का है. पहले पृष्ठ पर अभ्यर्थी विशेष की विवरणी तथा दूसरे पृष्ठ पर परीक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देशों का उल्लेख है. यदि किसी अभ्यर्थी को वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी तरह की परेशानी हो, तो आयोग के हेल्पलाइन नंबर 0612-2215795 या मोबाइल नंबर 9297739013 पर संपर्क किया जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन