पटना : पीपा पुल पर परिचालन शुरू, गांधी सेतु पर रहा वाहनों का दबाव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Nov 2018 9:18 AM (IST)
विज्ञापन

पटना सिटी : शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा स्नान व सोनपुर मेले को लेकर महात्मा गांधी सेतु पर वाहनों का दबाव कायम था. दरअसल प्रशासन की ओर से स्नान मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते गायघाट पीपा पुल पर गुरुवार की शाम चार बजे से शुक्रवार की शाम चार बजे तक वाहनों के […]
विज्ञापन
पटना सिटी : शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा स्नान व सोनपुर मेले को लेकर महात्मा गांधी सेतु पर वाहनों का दबाव कायम था. दरअसल प्रशासन की ओर से स्नान मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते गायघाट पीपा पुल पर गुरुवार की शाम चार बजे से शुक्रवार की शाम चार बजे तक वाहनों के परिचालन पर रोक लगायी गयी थी. इस कारण से छोटे व बड़े वाहनों का दबाव सेतु पर बढ़ गया है.
हालांकि, शुक्रवार की शाम के चार बजे के बाद पीपा पुल पर वाहनों के परिचालन आरंभ हुआ. इस दरम्यान पटना से हाजीपुर की ओर छोटे वाहनों का परिचालन हुआ, वह भी महज दो घंटे तक. इस मामले में एसडीओ राजेश रोशन व यातायात डीएसपी जगदानंद ठाकुर ने बताया कि शनिवार से पीपा पुल पर वाहनों का परिचालन सामान्य तरीके से होगा. दूसरी ओर, स्थिति यह है कि पीपा पुल पर परिचालन रोके जाने के बाद से वाहनों का दबाव महात्मा गांधी सेतु पर बढ़ गया था. सेतु पर यात्री वाहनों का परिचालन सुचारु ढंग से हो, इसको लेकर मालवाहक वाहनों को रोक का धीरे-धीरे निकाला जा रहा था. सेतु पर छोटे वाहनों के साथ यात्री व मालवाहक वाहनों का दबाव बना था.
जेपी सेतु पर मालवाहक वाहनों व ट्रकों के परिचालन को सोनपुर मेले को देखते हुए रोके जाने की स्थिति में छह चक्का मालवाहक व जीवन सामग्री लेकर जाने वाले ट्रकों का दबाव भी बढ़ने लगा है.
पटना सिटी : अशोक राजपथ व सुदर्शन पथ पर जाम की समस्या कायम रही.अशोक राजपथ पर स्थित मंडियों में लोडिंग व अनलोडिंग का काम होने व गाड़ियों के बेतरतीब परिचालन की वजह से भी जाम की स्थिति कायम रहती है. उस पर कार्तिक स्नान मेले की वजह से शुक्रवार को गंगा स्नान के लिए वाहनों से लोगों के पहुंचने के कारण जाम की समस्या कायम थी.
जाम की यह समस्या खाजेकलां से चौक, मालसलामी से मारुफगंज, पश्चिम दरवाजा से गुजरी बाजार व आलमगंज से पत्थर की मस्जिद के बीच बनी थी, जबकि गायघाट के पास दोपहर 12 बजे तक जाम की समस्या कायम थी. इसी प्रकार सुदर्शन पथ में भी गुलजारबाग से अगमकुआं उपरि सेतु तक व नून के चौराहा से लेकर चौकशिकारपुर नाला पर तक जाम की स्थिति कायम थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




