पटना : स्वर्णकार हत्याकांड में गोली मारने वाला आरोपित गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने मैगजीन और पिस्टल की बरामद पटना सिटी : खाजेकलां थाना क्षेत्र के शेखा के रोजा मुहल्ला में बीते तीन सितंबर को हुई आलमगंज थाना क्षेत्र के सादिकपुर निवासी सोने-चांदी की दुकान चलाने वाले 42 वर्षीय रितेश की हत्या के मामले में छोटू उर्फ सैफ को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार सैफ के […]
विज्ञापन
पुलिस ने मैगजीन और पिस्टल की बरामद
पटना सिटी : खाजेकलां थाना क्षेत्र के शेखा के रोजा मुहल्ला में बीते तीन सितंबर को हुई आलमगंज थाना क्षेत्र के सादिकपुर निवासी सोने-चांदी की दुकान चलाने वाले 42 वर्षीय रितेश की हत्या के मामले में छोटू उर्फ सैफ को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार सैफ के पास से पिस्टल व मैगजीन बरामद किया है. थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार शाही ने बताया कि इसने ही रितेश को गोली मार हत्या की थी.
दरअसल विवाद की वजह यह है कि हत्या के एक माह पहले कोडरमा में आयोजित शादी समारोह में रितेश ने छोटू उर्फ सैफ की पिटाई की थी. इसी बात से नाराज होकर उसने घटना को अंजाम दिया. हालांकि, हत्या के मामले में चार नामजद को पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था.
गिरफ्तार छोटू बकरत खां अखाड़ा का कहना है. थानाध्यक्ष की मानें तो हत्या में नामजद पप्पी उर्फ शाहिद का साला है सैफ. थानाध्यक्ष ने बताया कांड अनुसंधान के दौरान छोटू उर्फ सैफ का नाम नहीं था, लेकिन गोली उसके द्वारा चलाने की बात सामने आयी, इसी आधार पर गिरफ्तार किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन