किन्नर लड़की को लड़का बनाने का दावा कर ठगी

Updated at : 17 Nov 2018 3:47 AM (IST)
विज्ञापन
किन्नर लड़की को लड़का बनाने का दावा कर ठगी

पटना : पत्रकार नगर थाने में एक किन्नर लड़की को लड़का बनाने का दावा कर पंडित द्वारा पैसा ऐंठने का मामला प्रकाश में आया है. पंडित पर आरोप है कि उसने किन्नर लड़की के माता को यह झांसा दिया कि वह उसे लड़का बना देगा. इसके बाद पूजा-पाठ कराने व अन्य प्रक्रिया करने के नाम […]

विज्ञापन
पटना : पत्रकार नगर थाने में एक किन्नर लड़की को लड़का बनाने का दावा कर पंडित द्वारा पैसा ऐंठने का मामला प्रकाश में आया है. पंडित पर आरोप है कि उसने किन्नर लड़की के माता को यह झांसा दिया कि वह उसे लड़का बना देगा. इसके बाद पूजा-पाठ कराने व अन्य प्रक्रिया करने के नाम पर 25 हजार रुपया ले लिया.
इसके बाद किन्नर की मां ने जब कई दिन हो गये और लड़का नहीं बना तो पंडित को पैसा वापस करने के लिए कहने लगी. इसके बाद पंडित ने किन्नर लड़की को मैसेज कर संबंध बनाने का प्रस्ताव भेजने लगा.
इसका किन्नर ने विरोध किया तो उसे पंडित धमकी देने लगा. इसके बाद शुक्रवार को किन्नर लड़की ने ठगी करने और बदतमीजी व अश्लील मैसेज करने का आरोप लगाते हुए पत्रकार नगर थाने में लिखित शिकायत कर दी. पुलिस ने जब पंडित को फोन किया और उसे थाने में आने को कहा तो उसने आने से इन्कार कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन