पीयू में छात्र संघ चुनाव पांच दिसंबर को, 24 नवंबर से छात्र कर सकेंगे नॉमिनेशन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Nov 2018 10:34 PM
पटना : पटना यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव की घोषणा कर दी गयी है. कुलपति प्रो. रास बिहारी प्रसाद सिंह ने बताया कि पांच दिसंबर को मतदान कराया जायेगा. चुनाव तिथि की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो गयी है. अध्यक्ष समेत कुल पांच सेंट्रल पदों पर चुनाव होंगे. वहीं, हर एक हजार […]
पटना : पटना यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव की घोषणा कर दी गयी है. कुलपति प्रो. रास बिहारी प्रसाद सिंह ने बताया कि पांच दिसंबर को मतदान कराया जायेगा. चुनाव तिथि की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो गयी है. अध्यक्ष समेत कुल पांच सेंट्रल पदों पर चुनाव होंगे. वहीं, हर एक हजार छात्र पर एक कॉलेज काउंसेलर या फिर फैकल्टी काउंसेलर का भी चुनाव होगा. छात्र 22 नवंबर से नॉमिनेशन फॉर्म खरीद सकेंगे. 24 से 26 नवंबर तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं. नॉमिनेशन फॉर्म 26 नवंबर तक खरीद कर तीन बजे तक जमा भी कर सकते हैं. इसके बाद उम्मीदवारों की फाइनल सूची जारी कर दी जायेगी. फाइनल सूची के बाद प्रचार अभियान शुरू होगा.
शुक्रवार को कुलपति प्रो रास बिहारी सिंह ने विवि के एकेडमिक काउंसिल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में छात्र संघ चुनाव की घोषणा करते हुए कहा कि हर गतिविधियों में पारदर्शिता को लेकर प्रयास जारी है. छात्र संघ चुनाव के जरिये विवि में लोकतंत्र की स्थापना भी इसी की एक कड़ी है. उन्होंने कहा कि आचार संहिता का सभी को पालन करना होगा. छात्रों को कोड ऑफ कंडक्ट का पालन करना होगा.
इस बार देना होगा नॉमिनेशन फॉर्म के साथ मार्कशीट भी
गौरतलब हो कि फरवरी 2018 में हुए छात्र संघ चुनाव में काफी गड़बड़ी सामने आयी थी. गड़बड़ी को ध्यान में रखते हुए कुलपति प्रो सिंह ने कहा कि इस बार स्टूडेंट्स को मार्कशीट भी जमा करना होगा. मार्कशीट खुद का हस्ताक्षर करके देना होगा. इस बार चीफ इलेक्शन ऑफिसर डॉ खगेंद्र कुमार को बनाया गया. वहीं, डॉ आरएस आर्या को एडवाइजरी इलेक्शन ऑफिसर बनाया गया है.
प्रतिकुलपति प्रो डॉली सिन्हा ने कहा कि नॉमिनेशन फॉर्म 10 रुपया देकर प्राप्त किया जायेगा. इसके लिए स्टूडेंट्स को आइकार्ड भी साथ लाना होगा. डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो एनके झा ने कहा कि उम्र सीमा का स्टूडेंट्स ख्याल रखे. परिनियम में जो उम्र सीमा उसी अनुसार स्टूडेंट्स चुनाव लड़ सकते हैं. छात्रों के बीच एक प्रेसेडेंसियल डिबेट का आयोजन भी चुनाव के पूर्व कराया जायेगा. प्रत्याशियों को अपनी बात कहने का पूरा मौका दिया जायेगा. इसके अतिरिक्त चुनाव में किसी तरह से भी छात्रों को परेशानी नहीं उठाना पड़े इसका भी ध्यान रखा जायेगा. वहीं, छात्र संघ चुनाव की घोषणा होते ही छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गयी है. खासकर छात्र संगठनों ने चुनाव की घोषणा होते ही बैठक भी शुरू कर दी है. सभी खुशी मना रहे हैं. घोषणा होते ही विवि कैंपस में ही विभिन्न छात्र संगठनों ने खुशी का इजहार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










