पटना : आईपीएस रत्नमणि संजीव का निलंबन 17 मार्च तक बढ़ा

Updated at : 16 Nov 2018 9:20 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : आईपीएस रत्नमणि संजीव का निलंबन 17 मार्च तक बढ़ा

पटना : सरकार ने निलंबित आईपीएस अधिकारी रत्नमणि संजीव की निलंबन अवधि 17 मार्च 2019 तक बढ़ा दी है. उनको 19 सितंबर 2018 को निलंबित किया गया था. गृह विभाग ने गुरुवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी. डीआईजी होमगार्ड एवं अग्निशमन सेवाएं के पद तैनात रत्नमणि संजीव पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच […]

विज्ञापन
पटना : सरकार ने निलंबित आईपीएस अधिकारी रत्नमणि संजीव की निलंबन अवधि 17 मार्च 2019 तक बढ़ा दी है. उनको 19 सितंबर 2018 को निलंबित किया गया था. गृह विभाग ने गुरुवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी. डीआईजी होमगार्ड एवं अग्निशमन सेवाएं के पद तैनात रत्नमणि संजीव पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पर है.
सरकार ने निलंबन को लेकर सरकार ने 26 अक्टूबर को समीक्षा की थी. रत्नमणि संजीव पर कर्तव्य में लापरवाही, वरीय अधिकारी के आदेश का उल्लंघन, नियमों का पालन नहीं करना, स्वेच्छाचारिता, वित्तीय अनुशासनहीनता व भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने जैसे आरोप हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन