छठ घाटों पर जाने के लिए बुक हो चुके ज्यादातर वाहन, कल फ्लाइट है तो एयरपोर्ट पहुंचने की व्यवस्था पहले ही कर लें

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Nov 2018 9:28 AM

विज्ञापन

पटना : मंगलवार को फ्लाइट है तो एयरपोर्ट पहुंचने की व्यवस्था पहले कर लें. छठ घाटों पर जाने के लिए ज्यादातर वाहन बुक हो चुके हैं. इसके कारण मंगलवार दोपहर से ही वाहनों की कमी हो जायेगी जो कमोबेश अगले सुबह तक बनी रहेगी. खासकर अर्घ से दो घंटा पहले से दो घंटा बाद तक […]

विज्ञापन
पटना : मंगलवार को फ्लाइट है तो एयरपोर्ट पहुंचने की व्यवस्था पहले कर लें. छठ घाटों पर जाने के लिए ज्यादातर वाहन बुक हो चुके हैं. इसके कारण मंगलवार दोपहर से ही वाहनों की कमी हो जायेगी जो कमोबेश अगले सुबह तक बनी रहेगी.
खासकर अर्घ से दो घंटा पहले से दो घंटा बाद तक सड़क पर वाहन बिल्कुल ही नहीं दिखेंगे. ऐसे में हवाई यात्रियों के लिए जिनके पास अपने वाहन नहीं हैं, एयरपोर्ट तक पहुंचना मुश्किल होगा और समय पर एयरपोर्ट नहीं पहुंचने के कारण उनकी फ्लाइट छूट जायेगी. पिछले वर्ष के अनुभव को देखें तो अतिरिक्त सतर्कता की जरूरत है, क्योंकि पिछले वर्ष एक दर्जन से अधिक यात्रियों की फ्लाइट समय पर एयरपोर्ट नहीं पहुंच पाने की वजह से छूट गयी थी और कई दर्जन यात्रियों की फ्लाइट छूटते-छूटते बची थी.
ओला पर भी नहीं करें भरोसा
एयरपोर्ट जाने के लिए इन दिनों ज्यादातर हवाई यात्री ओला की बुकिंग करते हैं लेकिन छठ की वजह से मंगलवार को यात्री उसपर भी भरोसा नहीं कर सकते हैं. मनमाना कीमत मिलने की वजह से ओला कैब के रूप में चलने वाली ज्यादातर टैक्सियां भी छठ घाटों पर जाने के लिए बुक हो चुकी हैं, जिसकी वजह से समय पर वे भी उपलब्ध नहीं होंगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन