पटना : सोलर प्लांट से बिजली पैदा कर रहा एमएमसी

Updated:
विज्ञापन

पटना : मगध महिला कॉलेज (एमएमसी) में सोलर प्लांट काम करने लगा है. सोलर प्लांट से मगध महिला कॉलेज बिजली बिल की राशि भी बच रही है. कॉलेज में सबसे बड़ा 100 किलोवाट का सोलर प्लांट लगाया गया है. प्लांट बिजली का उत्पादन भी कर रही है. कॉलेज की छत पर सोलर एनर्जी का प्लांट […]

विज्ञापन
पटना : मगध महिला कॉलेज (एमएमसी) में सोलर प्लांट काम करने लगा है. सोलर प्लांट से मगध महिला कॉलेज बिजली बिल की राशि भी बच रही है. कॉलेज में सबसे बड़ा 100 किलोवाट का सोलर प्लांट लगाया गया है.
प्लांट बिजली का उत्पादन भी कर रही है. कॉलेज की छत पर सोलर एनर्जी का प्लांट तैयार हुआ है. केंद्र सरकार की योजना के साथ पावर परचेस एग्रीमेंट हुआ है. इससे कॉलेज को 4.59 रुपये प्रति यूनिट के भाव से मिलेगी. इसमें कॉलेजों को कोई खर्च नहीं अदा करना होगा. कैंपस में जो भी बिजली पैदा हो रही है उसका उपयोग कॉलेज कर रहा है.
सालाना चार से पांच लाख की होगी बचत : कॉलेज की प्राचार्य प्रो शशि शर्मा ने कहा कि इससे हर साल चार-पांच लाख रुपये की बचत होगी. कॉलेज के मुख्य भवन का पिछले माह 1.65 लाख बिजली बिल जमा किया गया था. सोलर प्लांट से बिजली उपलब्ध होने पर इसमें करीब आधे से ज्यादा की बचत होगी. . कॉलेज में 100 किलोवाट का प्लांट स्थापित करने से कॉलेज को बहुत फायदा होगा. डीजल के खर्चों में भी काफी बचत होगी.
एवरेज 450 यूनिट बिजली पैदा करेगा: मगध महिला कॉलेज में प्लांट लगाने वाले कंपनी के एरिया मैनेजर रवि शंकर तिवारी ने कहा कि मगध महिला कॉलेज में 100 केवी का 320 प्लेट लगा है. एक सोलर प्लेट की 325 वाट कैपेसिटी होती है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन