बाढ़ : रंजिश में हुई फायरिंग विरोध में हाईवे जाम

Updated:
विज्ञापन

बाढ़ : थाने के भेटगांव में सोमवार की देर रात को पुरानी रंजिश के कारण फायरिंग की गयी. पुलिस द्वारा कार्रवाई में देरी किये जाने को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे को जाम कर दिया. करीब एक घंटे तक हाइवे जाम रहा. 4 नवंबर को भेटगांव में रामजन्म राय पर कुछ लोगों ने हमला कर […]

विज्ञापन
बाढ़ : थाने के भेटगांव में सोमवार की देर रात को पुरानी रंजिश के कारण फायरिंग की गयी. पुलिस द्वारा कार्रवाई में देरी किये जाने को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे को जाम कर दिया. करीब एक घंटे तक हाइवे जाम रहा.
4 नवंबर को भेटगांव में रामजन्म राय पर कुछ लोगों ने हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था, जिसका इलाज पटना में चल रहा है. जख्मी के पक्ष के कुछ लोगों ने आरोपितों के घर पर चढ़कर अंधाधुंध गोलियां चलायीं.बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना कर वापस हो गयी. इसके बाद फिर हमलावरों ने पुलिस को बुलाने पर गुस्से में दोबारा फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गये और हाईवे को जाम कर दिया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन