मोकामा : कोचिंग जा रही छात्राओं से छेड़खानी

मोकामा : कोचिंग जा रही छात्राओं से कार सवार लफंगों ने छेड़खानी की.यह घटना मोकामा थाना के डाकबंगला के पास मंगलवार की शाम में घटी. लोगों के जुटने पर लफंगे कार छोड़कर फरार हो गये. पुलिस ने कार को जब्त कर लिया. वहीं, इस मामले में धौरानी टोला के एक युवक को पूछताछ के लिए […]
मोकामा : कोचिंग जा रही छात्राओं से कार सवार लफंगों ने छेड़खानी की.यह घटना मोकामा थाना के डाकबंगला के पास मंगलवार की शाम में घटी. लोगों के जुटने पर लफंगे कार छोड़कर फरार हो गये. पुलिस ने कार को जब्त कर लिया.
वहीं, इस मामले में धौरानी टोला के एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. बताया जा रहा है कि लफंगे पांच–छह दिनों से छात्राओं को परेशान कर रहे थे. छात्राओं ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी. पहले तो परिजनों ने हस्तक्षेप कर मामले को दबाने का प्रयास किया, लेकिन लफंगे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए.
वहीं, कोचिंग से लौटने के क्रम में सुनसान जगह देखकर छात्राओं पर फब्तियां कसने लगे. छात्राओं के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गये. लोगों से घिरता पाकर लफंगे फरार हो गये. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी. वहीं ,घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर खड़े एक संदिग्ध युवक को दबोचकर थाने लाया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक छेड़खानी करने वाले युवक नशे में धुत थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




