पटना : अस्थायी कर्मियों की हड़ताल से विद्युत आपूर्ति बनेगी चुनौती

Updated at : 05 Nov 2018 9:23 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : अस्थायी कर्मियों की हड़ताल से विद्युत आपूर्ति बनेगी चुनौती

पटना : अस्थायी विद्युतकर्मियों की हड़ताल से दीपावली और छठ में निर्बाध विद्युत आपूर्ति पेसू के लिए चुनौती बन गयी है. एक महीने से अधिक समय से अस्थायी विद्युतकर्मियों की हड़ताल चल रही है और रविवार को वह 32वें दिन भी जारी रही. इसके कारण आउटसोर्स एजेंसियों के माध्यम से पेसु में कार्यरत 1100 कर्मी […]

विज्ञापन
पटना : अस्थायी विद्युतकर्मियों की हड़ताल से दीपावली और छठ में निर्बाध विद्युत आपूर्ति पेसू के लिए चुनौती बन गयी है. एक महीने से अधिक समय से अस्थायी विद्युतकर्मियों की हड़ताल चल रही है और रविवार को वह 32वें दिन भी जारी रही.
इसके कारण आउटसोर्स एजेंसियों के माध्यम से पेसु में कार्यरत 1100 कर्मी काम बंद किये हुए हैं. इससे मानवबल की कमी हो गयी है. हर छठ घाट पर तैनाती के लिए वह उपलब्ध नहीं है और उसकी व्यवस्था करने में परेशानी हो रही है.
विदित हो कि पटना में इस बार सभी 101छठ घाटों पर इंजीनियर के साथ लाइनमैन की तैनाती करने का निर्णय लिया गया है ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की स्थिति में तुरंत लाइन को काटा जा सके और फॉल्ट की मरम्मत कर विद्युत व्यवस्था को दुबारा बहाल किया जा सके.
हड़ताल पर गये अस्थायी विद्युतकर्मियों की जगह आईपीडीएस प्रोजेक्ट करने वाली टाटा पावर और एलएनटी जैसी कंपनियों के 500 कर्मियों को तात्कालिक रखरखाव कार्यों के लिए तैनात कर दिया गया है.
पेसू और बिजली कंपनी का काम देख रहे अन्य ठेकेदारों के भी लगभग 100 कर्मी काम पर लगाये गये हैं. इनके और अपने स्थायी 500 कर्मियों की मदद से फ्यूज कॉल को दुरूस्त करने और विद्युत व्यवस्था की रूटीन देखरेख का काम पेसू किसी तरह चला रहा है, लेकिन दीपावली और छठ की वजह से बढ़ी जिम्मेदारियों को पूरा करना मुश्किल होगा क्योंकि उपलब्ध मानवबल सामान्य से 600 कम अभी भी हैं. अगले कुछ दिनों तक विशेषकर दीपावली और छठ तक इनके हड़ताल के टूटने की भी संभावना नहीं दिख रही है क्योंकि प्रबंधन ने अब तक हड़ताली कर्मियों से बातचीत भी शुरू नहीं की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन