पटना : इन्फोर्समेंट अफसर के साथ टीम दिलायेगी अतिक्रमण से मुक्ति

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Oct 2018 9:37 AM

विज्ञापन

पटना : सूबे के शहरी निकायों को अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने के लिए इंफोर्समेंट अफसर बहाल होंगे. प्रत्येक नगर निकाय में इंफोर्समेंट अफसर के नेतृत्व में सात पदाधिकारी-कर्मियों की टीम होगी जो अतिक्रमण अभियान का अनुश्रवण करेगी. नगर विकास एवं आवास विभाग ने इससे संबंधित प्रस्ताव तैयार कर लिया है. इस टीम में इंफोर्समेंट अफसर […]

विज्ञापन
पटना : सूबे के शहरी निकायों को अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने के लिए इंफोर्समेंट अफसर बहाल होंगे. प्रत्येक नगर निकाय में इंफोर्समेंट अफसर के नेतृत्व में सात पदाधिकारी-कर्मियों की टीम होगी जो अतिक्रमण अभियान का अनुश्रवण करेगी. नगर विकास एवं आवास विभाग ने इससे संबंधित प्रस्ताव तैयार कर लिया है. इस टीम में इंफोर्समेंट अफसर के साथ ही सर्वेयर व अमीन सहित सात पद होंगे. प्रत्येक नगर निकाय में एक टीम रहेगी.
पटना नगर निगम के सभी छह अंचलों को एक-एक टीम दी जायेगी. मालूम हो कि विभाग ने पहले शहरी निकायों में अतिक्रमण मुक्ति टीम गठित करने का प्रस्ताव बनाया था. लेकिन, प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन