पटना : गर्लफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में नहर किनारे पकड़ा गया था समीर

Updated at : 26 Oct 2018 9:04 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : गर्लफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में नहर किनारे पकड़ा गया था समीर

पटना : पटना पुलिस ने समीर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. सीएनएलयू के पीछे नहर के किनारे 17 अक्टूबर की रात पालीटेक्निक का छात्र समीर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया था. उसे मीठापुर ऑटो स्टैंड के चार चालकों ने पकड़ लिया था. ऑटो चालक उसकी गर्लफ्रेंड से गैंगरेप करना चाह […]

विज्ञापन
पटना : पटना पुलिस ने समीर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. सीएनएलयू के पीछे नहर के किनारे 17 अक्टूबर की रात पालीटेक्निक का छात्र समीर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया था. उसे मीठापुर ऑटो स्टैंड के चार चालकों ने पकड़ लिया था.
ऑटो चालक उसकी गर्लफ्रेंड से गैंगरेप करना चाह रहे थे. उसकी गर्लफ्रेंड को दो ऑटो चालकों ने एक ऑटो तक लेकर चले गये थे. वहीं जब समीर ने विरोध किया तो दो ऑटो चालक उसके साथ मारपीट करने लगे. इस दौरान जमकर मारपीट हुई और इस दौरान ऑटो चालकों ने समीर का गला दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गयी.
हत्या के बाद दोनों उस ऑटो के पास पहुंचे जहां उसके दो साथी समीर की गर्लफ्रेंड से जबरदस्ती कर रहे थे. दोनों ने बताया कि समीर की मारपीट के दौरान मौत हो गयी. इस पर सभी डर गये और भाग गये थे. इस पूरे मामले का खुलासा चिंटू नाम के ऑटो चालक की गिरफ्तारी से हुई है. उसने पूरे घटनाक्रम को कबूल किया है. पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है. वहीं उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है.
समीर की हत्या के बाद मोबाइल फोन के सीडीआर से समीर का दोस्त मंटू और समीर की गर्लफ्रेंड सबसे पहले पुलिस के निशाने पर आये थे. समीर के घरवालाें ने दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था. इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी. लेकिन दोनों ने पुलिस की पूरी मदद की और सही घटना क्रम बताया, इससे पुलिस सही आरोपितों तक पहुंच सकी. अगर ऐसा नहीं होता तो दोनों नामजद आरोपित जेल चले जाते. लेकिन चारों ऑटो चालकों की पहचान कर ली गयी और एक को गिरफ्तार कर लिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन