पटना : कॉमन एडमिशन टेस्ट 2018 का एडमिट कार्ड हुआ जारी
Updated at : 25 Oct 2018 8:44 AM (IST)
विज्ञापन

25 नवंबर को होगा टेस्ट का आयोजन पटना : कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2018 के एडमिट कार्ड को बुधवार को जारी कर दिया गया. कैट टेस्ट के लिए जिन छात्रों ने आवेदन किया है वे आधिकारिक वेबसाइट https://iimcat.ac.in से अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं. छात्र अपने एडमिट कार्ड को टेस्ट के दिन […]
विज्ञापन
25 नवंबर को होगा टेस्ट का आयोजन
पटना : कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2018 के एडमिट कार्ड को बुधवार को जारी कर दिया गया. कैट टेस्ट के लिए जिन छात्रों ने आवेदन किया है वे आधिकारिक वेबसाइट https://iimcat.ac.in से अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं.
छात्र अपने एडमिट कार्ड को टेस्ट के दिन यानि 25 नवंबर तक डाउनलोड कर सकते हैं. ज्ञात हो कि इस बार कैट का आयोजन आईआईएम लखनऊ द्वारा किया जा रहा है. ज्ञात हो कि कैट का आयोजन देश के विभिन्न आईआईएम में दाखिले के लिए किया जाता है.
देश भर में आयोजित होगी परीक्षा : कैट परीक्षा का आयोजन देश भर के 147 शहरों में बने सेंटर पर आयोजित होगा. शहरों के नाम वेबसाइट पर दिया गया है और एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र का नाम दर्ज होगा. उल्लेखनीय है कि कैट का आयोजन आईआईएम अहमदाबाद, अमृतसर, उदयपुर, बैंगलोर, बोध गया, कलकत्ता, इंदौर, जम्मू, काशीपुर, कोझीकोड, लखनऊ, नागपुर, रायपुर, रांची, रोहतक, संबलपुर, शिलांग, सिरमौर, तिरूचिरापल्ली और विशाखापतनम में मैनेजमेंट कोर्सेज में प्रवेश देने के लिए किया जाता है.
तीन घंटे की होगी परीक्षा
कैट का एग्जाम 180 मिनट का होगा जिसमें तीन सेक्शन होंगे. पहला सेक्शन वर्बल एबीलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रीहेंशन दूसरा डाटा इंटरप्रीटेशन एंड लॉजिकल रिजनिंग तथा तीसरा सेक्शन क्वांटिटेटिव एबीलिटी का होगा. हर सेक्शन के जवाब देने के लिए छात्रों को 60 मिनट का समय मिलेगा. छात्र एक बार में केवल एक सेक्शन के जवाब ही दे सकते हैं. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया गत आठ अगस्त से को शुरू हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




