पटना : किस आधार पर शिक्षकों की योग्यता तय कर रहा विभाग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Oct 2018 9:15 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने शैक्षणिक कार्यों की मॉनीटरिंग को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा जारी किये गये आदेश पर सवाल खड़ा किया हैं. संघ ने पूछा है कि आखिर किस आधार पर विभाग शिक्षकों की योग्यता का आकलन कर उन पर कार्रवाई कर रहा है. विभाग ने निरीक्षण के दौरान 413 माध्यमिक शिक्षकों […]
विज्ञापन
पटना : बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने शैक्षणिक कार्यों की मॉनीटरिंग को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा जारी किये गये आदेश पर सवाल खड़ा किया हैं. संघ ने पूछा है कि आखिर किस आधार पर विभाग शिक्षकों की योग्यता का आकलन कर उन पर कार्रवाई कर रहा है.
विभाग ने निरीक्षण के दौरान 413 माध्यमिक शिक्षकों को अयोग्य करार देते हुए उनकी वार्षिक वेतनवृद्धि पर रोक लगा दी थी. संघ के महासचिव सह पूर्व सांसद शत्रुध्न प्रसाद सिंह ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक को लिखे पत्र में कहा कि 07 अक्तूबर, 2018 को जारी आदेश में काफी त्रुटियां हैं. एक निर्देश में निरीक्षी पदाधिकारियों से निरीक्षित स्कूलों में असंतोषजनक शिक्षण वाले शिक्षकों की संख्या की सूचना मांगी गयी है. विभाग असंतोषजनक शिक्षण की क्या परिभाषा रखता है, यह स्पष्ट नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




