पटना : छेका किया, लड़की को घुमाया और अब शादी से कर रहा इन्कार

Updated:
विज्ञापन

पटना : महिला थाना में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक लड़की से लड़के ने छेका किया. फोन पर लगातार बात करता था और घुमाने भी ले जाता था. लेकिन बाद में लड़के के परिजनों ने दहेज की मांग को लेकर शादी से इन्कार कर दिया. लड़की ने इस मामले को काफी गंभीरता […]

विज्ञापन
पटना : महिला थाना में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक लड़की से लड़के ने छेका किया. फोन पर लगातार बात करता था और घुमाने भी ले जाता था.
लेकिन बाद में लड़के के परिजनों ने दहेज की मांग को लेकर शादी से इन्कार कर दिया. लड़की ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया और लड़का के पिता व अन्य परिजनों के खिलाफ महिला थाने में 14 अक्टूबर को केस दर्ज करा दिया. लड़की ने अपनी लिखित शिकायत में जानकारी दी है कि उसकी शादी मसौढ़ी निवासी सुनीत कुमार के साथ तय हुई थी.
इसके बाद जून माह में छेका हुआ. इसके बाद वह घुमाया. इसी बीच उसके पिता व मामा शादी का डेट तय करने के लिए उनके घर पर गये. लेकिन लड़के के पिता ने दहेज में पंद्रह लाख रुपये और कार की मांग कर दी .
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन