पंडारक में दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या का प्रयास
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पंडारक : दहेज की खातिर ससुरालवालों ने बहू स्वीटी कुमारी ( 23) के साथ बेरहमी से मारपीट की. वहीं गला दबा कर जान से मारने का प्रयास किया. यह घटना पंडारक थाने के शिवाला पर मुहल्ले में घटी. इस मामले में पीड़िता ने पति अरविंद सिंह, ससुर श्याम किशोर सिंह व सास इंदु देवी के […]
विज्ञापन
पंडारक : दहेज की खातिर ससुरालवालों ने बहू स्वीटी कुमारी ( 23) के साथ बेरहमी से मारपीट की. वहीं गला दबा कर जान से मारने का प्रयास किया.
यह घटना पंडारक थाने के शिवाला पर मुहल्ले में घटी. इस मामले में पीड़िता ने पति अरविंद सिंह, ससुर श्याम किशोर सिंह व सास इंदु देवी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. आरोप लगा है कि ससुराल के लोग 10 लाख रुपये दहेज की मांग कर रहे थे. वहीं, पीड़िता के नैहर के लोगों ने मांग पूरी नहीं तो ससुराल के लोगों ने स्वीटी की हत्या की साजिश की. संयोगवश आस पड़ोस के लोगों को इसकी भनक लग गयी. वहीं, उन्होंने मौके पर पहुंच कर स्वीटी की जान बचायी. बाद में घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. स्वीटी की शादी 2015 में अरविंद से हुई थी.
शादी के थोड़े दिनों बाद ही ससुराल के लोगों ने दहेज का दबाव बनाना शुरू किया. इसी बात को लेकर वे स्वीटी को प्रताड़ित कर रहे थे. यह भी आरोप है कि अरविंद ने इंजीनियर होने का झांसा देकर दूसरी युवती से भी शादी रचा ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










