पटना : अब भी दो लाख से अधिक शौचालयों की दरकार, दिसंबर तक कैसे पूरा होगा लक्ष्य

Updated at : 17 Oct 2018 7:50 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : अब भी दो लाख से अधिक शौचालयों की दरकार, दिसंबर तक कैसे पूरा होगा लक्ष्य

19 नवंबर तक 14 प्रखंडों को खुले में शौचमुक्त करने की है तैयारी पटना : जिले को खुले में शौच मुक्त करने की तैयारी चल रही है. प्रशासन की योजना है कि 31 दिसंबर तक पूरे जिले को ओडीएफ घोषित कर दिया जाये, लेकिन प्रशासनिक सूत्रों की मानें, तो बीते चार वर्षों में पर्याप्त शौचालयों […]

विज्ञापन
19 नवंबर तक 14 प्रखंडों को खुले में शौचमुक्त करने की है तैयारी
पटना : जिले को खुले में शौच मुक्त करने की तैयारी चल रही है. प्रशासन की योजना है कि 31 दिसंबर तक पूरे जिले को ओडीएफ घोषित कर दिया जाये, लेकिन प्रशासनिक सूत्रों की मानें, तो बीते चार वर्षों में पर्याप्त शौचालयों का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है. अभी भी जिले में एक लाख से अधिक शौचालयों के निर्माण की जरूरत है.
19 नवंबर को विश्व शौचालय दिवस के दिन भी 14 प्रखंडों को ओडीएफ करने की तैयारी चल रही है. इन प्रखंडों में लगभग 80 हजार से अधिक शौचालयों का निर्माण पूरा कर लिया गया है. इन प्रखंडों में अथमलगोला, बाढ़, बख्तियारपुर, बेलछी, बिक्रम, दनियावां, दानापुर, फतुहा, खुसरूपुर, पंडारक, पटना सदर, फुलवारी शरीफ, दुल्हिन बाजार, संपतचक का नाम है.
जनवरी से शौचालय निर्माण में आयी है तेजी : जिले को दिसंबर तक ओडीएफ घोषित करने का लक्ष्य रखा गया है. प्रशासन की ओर से इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है, मगर वर्तमान स्थिति के अनुसार दिसंबर तक लक्ष्य के अनुरूप शौचालय का निर्माण पूरा होना मुश्किल है.
वहीं दूसरी तरफ शौचालय पूरा होने के बाद भी लोगों को निर्माण का पैसा जल्दी नहीं मिल रहा है. स्थिति ऐसी है कि लगभग 81 फीसदी लोगों को निर्माण की राशि अब तक नहीं मिली है. वर्तमान में जिले की स्थिति ऐसी है कि एक जनवरी से अब तक 59 हजार 64 शौचालयों का निर्माण पूरा किया गया है, जबकि 11 हजार के लगभग शौचालय निर्माण की ही राशि लोगों को मिली है.
एक लाख 92 हजार 666 शौचालय बने
जिले में छह लाख 62 हजार परिवार हैं. दो अक्तूबर 2014 का लक्ष्य को चार लाख आठ हजार 139 परिवार में शौचालय का निर्माण करना था. अब तक एक लाख 92 हजार 666 शौचालय का निर्माण किया जा चुका है.
एक लाख 70 हजार के लगभग शौचालय का निर्माण किया जाना बाकी है. 19 नवंबर को 14 ब्लॉकों को ओडीएफ घोषित किया जायेगा. इनमें एक लाख 81 हजार 939 शौचालय का निर्माण करना है. इसमें एक लाख तीन हजार 692 शौचालय बन चुके हैं. अब तक पटना जिले में लगभग 45 हजार शौचालय के निर्माण का पैसा दिया जा चुका है.
शौचालयों का करना है निर्माण
जिले को ओडीएफ करने के लिए बीते पांच वर्षों में चार लाख 33 हजार 680 शौचालयों का निर्माण पूरा करना था. अब साढ़े चार वर्ष बीतने के बाद प्रशासन ने एक लाख 78 हजार 958 शौचालयों का निर्माण पूरा कर लिया है, जबकि अब प्रशासन को छह माह में दो लाख 54 हजार से अधिक शौचालय का निर्माण पूरा करना है. दावा है कि पूरे बिहार में 68 फीसदी शौचालयों का निर्माण पूरा कर लिया गया है, जबकि पटना जिले में हो रहे शौचालय निर्माण का आंकड़ा 61 फीसदी का है.
वहीं शौचालय निर्माण के बाद पैसे के भुगतान को लेकर कई प्रखंडों की स्थिति खराब है. इस वर्ष बिहटा में मात्र 83, मनेर में 85, फतुहा में 148, बख्तियारपुर में 76 व पटना सदर में 134 लोगों को उनके निर्माण का पैसा मिला है. जबकि सबसे खराब पालीगंज प्रखंड में अब तक 40 फीसदी से भी कम घरों में शौचालय का निर्माण किया जा सका है.
वित्तीय वर्ष के अंत तक हो पायेगा काम : प्रशासनिक अधिकारियों की मानें तो अगले वर्ष मार्च तक शौचालय निर्माण का काम पूरा किया जायेगा. वित्तीय वर्ष के अंत में पूरे जिले को ओडीएफ करने का प्लान है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन